>>: Weather in chhindwara: दिन में कभी छाए घने बादल तो कभी निकली तेज धूप

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा. पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रेल में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा और आसमान में घने बादल दिखाई दिए। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तेज धूप से राहत मिली। हालांकि यह राहत कुछ ही पल बरकरार रही। सुबह 11 बजे के बाद धूप-छांव का दौर शुरु हो गया जो शाम तक बरकरार रहा। इस दौरान कभी छांव राहत दे रही थी तो तपन भरी धूप से लोग बिलबिला उठ रहे थे। दोपहर दो बजे के आसपास जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी भी हुई। वहीं रात में मौसम ने फिर से करवट लिया और बादलों की गरज, बिजली की चमक के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.2 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 24.1 डिसे रिकॉर्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 24.3 डिसे रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊपर चकवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं 10 अप्रेल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका है। ऐसे में 7 से 10 अप्रेल तक मौसम में बदलाव की संभावना है।


विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग के अनुसार ओले, बारिश और आंधी का मौसम बनने से एडवाइजरी भी जारी की है। आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। ओले गिरने और तेज हवा के कारण खुले क्षेत्र में फसलों को नुकसान होने की संभावना है, इसलिए उसे समेटकर रख लें। आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर रहें। घर के अंदर रहें। खिड़कियां और दरवाजे बंद करें।


बीते कुछ दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
29 मार्च 38.5 21.2
30 मार्च 36.8 23.2
31 मार्च 36.7 21.5
1 अप्रेल 37.0 22.0
2 अप्रेल 38.2 19.5
3 अप्रेल 38.4 20.6
4 अप्रेल 38.0 21.0
5 अप्रेल 38.0 20.4
6 अप्रेल 37.2 24.3
7 अप्रेल 33.2 24.1

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.