>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ज्वारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 150 ग्रामीण को काटा Sunday 14 April 2024 05:09 PM UTC+00 भामनदी में गणगौर माता के विसर्जन करने पवन घाट पर पहुंचे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसकी सूचना से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना 13 अप्रेल की शाम करीब पौने छह बजे की है। हमले में 150 ग्रामीणों को मधुमक्खियों के काट लिया है। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन-चार घायल को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया है। अस्पताल में बेड फुल होने पर चिकित्सकों ने घायलों को वार्ड में फर्श पर लिटा इलाज शुरू कर दिया। पेड़ के नीचे मधुमक्खियों का झुंड मंडराने लगा पिपलोद थाना क्षेत्र के अंबा गांव के ग्रामीण गणगौर माता को विसर्जन करने गांव के कुछ दूर पर स्थिति भाम नदी में पवन घाट पर पूजा-अर्चना कर रहे थे। ग्रामीण पूजा अर्चन में व्यस्त रहे कि इस बीच वहां पेड़ के नीचे मधुमक्खियों का झुंड मंडराने लगा। ग्रामीण तितर-वितर होते कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सौ से अधिक ग्रामीण मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। इसमें बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक हैै। सिर और आंख के ऊपर-नीचे काटा ग्रामीणों के अनुसार हमला के समय पूरे गांव के लोग मौजूद रहे। मधुमक्खियों के हमले का करीब 150 लोग शिकार हो गए हैं। ज्यादातर लोगों के चेहरे, हाथ-पैर और पेट में काट लिया है। चेहरे पर सूजन आ गई है। कई के तो सिर और आंख के ऊपर-नीचे काट लेने से चेहरे में सूजन आ गया है। विधायक ने बताया कि तीन-चार की संख्या में ग्रामीण गंभीर होने पर चिकित्सक ने इंदौर रेफर कर दिया है। गंभीर हालात में किया रेफर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

