>>: मंडी में छुट्टी के दिन अनाज लेकर पहुंचे 550 किसान, 15 क्विंटल उपज नीलाम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

निमाड़ के महापर्व गणगौर, अमावस्या, गुड़ी पड़वा और चेतीचांद व ईद त्योहार पर मंडी समिति में नीलाम कार्य बंद है। अनाज और कपास व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा कर कपाास, सब्जी मंडी को चेतीचांद के अवकाश पर कर्मचारियों ने स्वयं निर्णय लेकर मंडी का संचालन किया। बुधवार को में 550 किसान 14,800 क्विंटल कृषि उपज लेकर पहुंचे। नीलामी का कार्य किया गया। अवकाश के दिन कृषि मंडी में 4500 क्विंटल गेहूं की आवक रही।

मॉडल भाव 2300 रुपए दर्ज किया गया

मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि मंडी में न्यूनतम भाव 1882 रुपए प्रति क्विंटल रहा। उच्चतम भाव 2562 रुपए और मॉडल भाव 2300 रुपए दर्ज किया गया। इसी तरह सोयाबीन की आवक 4500 क्विंटल रही। मॉडल भाव 4250 रिकार्ड किया है। मक्का की आवक 3200 क्विंटल मॉडल भाव 1950 रुपए प्रति क्विंटल रही। इसी तरह तुअर की आवक मात्र 47 क्विंटल रही। मॉडल भाव 10200 रुपए रिकार्ड किया है। कपास की आवक 46 वाहन रही। मॉडल भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। किसानों ने मंडी प्रशासन के इस निर्णय को सराहा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.