>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
MP : इस डिप्टी कलेक्टर को पसंद नहीं ऊंची आवाज, ग्रामीण को भेजा जेल Wednesday 10 April 2024 01:18 PM UTC+00 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जनता से ऊंची आवाज में बोलने शाजापुर कलेक्टर को हटा दिया था। और कई अन्य अफसरों की कुर्सी खींच ली। इतना ही नहीं उन्होंने कई तहसीलदार, एसडीएम को तत्काल हटा दिया है। मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद भी अफसर सबक नहीं ले रहे। सुशासन की बात तो दूर खंडवा में तो एक डिप्टी कलेक्टर ने पुलिस बुलाकर जेल भिजवा दिया। मैडम ने ग्रामीण की बात दोबारा सुनना मुनासिब नहीं समझा खंडवा में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जप सीइओ निकिता मंडलोई को ऊंची आवाज पसंद नहीं है। तभी तो उन्होंने निरीक्षण के दौरान तेज आवाज में बोलेने वाले ग्रामीण को पुलिस बुलाकर के हवाले कर दिया। उसका बस इतना कसूर था कि वह अपनी बात डिप्टी कलेक्टर के समक्ष दोबारा रखने की कोशिश की। डिप्टी कलेक्टर मैडम ने ग्रामीण की बात दोबारा सुनना मुनासिब नहीं समझा और न ही समझाने की कोशिश की।और उसे जेल भिजवाने का निर्णय ले लिया। ऐसे में तो जनता अफसरों के सामने अपनी बात नहीं रख सकेंगे। इसको लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। यह है मामला आंगनबाड़ी केंद्र-3 में अव्यवस्था पर नोटिस
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

