>>: Politics: युवा देश के भविष्य, अंधकार में जा रहा धकेला- कमलनाथ

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पांढुर्ना व मोहगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा कि छिंदवाड़ा को मैंने कभी निर्वाचन क्षेत्र या फिर एक जिला नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी मानी है। जब-जब यहां कोई संकट आया है तब-तब मैं परेशानियों को दूर करने के लिए आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। यहां की जनता मेरे लिए मतदाता नहीं बल्कि मेरे दिल की धडकऩ है। आगे का सफर लम्बा है। इसे हम मिलकर तय करेंगे और विरोधियों के सारे षडय़ंत्रों को विफल भी करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि पांढुर्ना और सौंसर में संतरे तो पहले भी होते थे, लेकिन उनके लिए बाजार सीमित था। बाहर से व्यापारी आकर औने-पौने दामों में फसल खरीदते थे, क्योंकि किसानों को अपनी उपज देश की अन्य मंडियों में भेजने के लिए संसाधन नहीं हुआ करते थे। आज हमारे संतरांचल की फसल देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंच रही। यह हमारा विकास और सबसे बड़ी उपलब्धि भी है कि हमारे जिले की उपज को नई पहचान मिली है। कमलनाथ ने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के रोजगार की है। आज का युवा ठेका या फिर कमीशन नहीं चाहता वह अपने हाथों में रोजगार चाहता है, लेकिन वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के चलते निरंतर शासकीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर धीरे-धीरे समाप्त किए जा रहे हैं। यह निकट भविष्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। युवा ही हमारे जिले, प्रदेश व देश का भविष्य है। जो भविष्य है उसे वर्तमान में ही अंधकार में धकेला जा रहा है तो फिर हम कैसे स्वर्णिम काल की कल्पना कर सकते हैं यह तो युवा पीढ़ी के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। शासकीय भर्तियों में पूर्व के वर्षों में हुए घपले और घोटालों की जांच पूरी भी नहीं होती और प्रदेश में एक नया घोटाला हो जाता है। कमोबेश अन्य योजनाओं के भी यही हालात हैं, जिनसे समाज का हर वर्ग जूझ रहा फिर भी उन्हें नये सपने दिखाकर बहकाया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि किस तरह आप लोग महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध व अत्याचार से जूझ रहे हैं। इन सबका जवाब देने का अब समय आ चुका है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.