>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एयर फोर्स से मिला बड़ा आर्डर, थाउजेंड पाउंडर और एरियल बम की बॉडी होगी तैयार Monday 08 April 2024 02:54 PM UTC+00 जबलपुर। एयरफोर्स के लिए बम की बॉडी तैयार करने में महारथ रखने वाली आयुध निर्माणी जबलपुर को नए वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपए का उत्पादन लक्ष्य मिला है। इसमे थाउजेंड पाउंडर बम और एरियल बम की बॉडी शामिल है। देश की 41 ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ऑर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर (ओएफजे) और मुरादनगर ही बम बॉडी की ढलाई का काम करते हैं। गत वित्तीय वर्ष में 1000 पाउंडर और 250 किलोग्राम एरियल बम बॉडी का उत्पादन शुरू हुआ था। फैक्ट्री ने 400 थाउजेंड बम की बॉडी तैयार की थी। इसी आधार पर नए वित्त वर्ष के लिए उसे 500 बम बॉडी का नया ऑर्डर मिला है। वायु सेना के लिए ही 250 किलोग्राम एरियल बम बॉडी के 500 नग तैयार किए जाएंगे। इस काम के मिलने से फाउंड्री में 600 से अधिक कर्मचारियों को साल भर काम मिल सकेगा। गत वर्ष फैक्ट्री ने 35 करोड़ का उत्पादन किया था। इस वित्तीय वर्ष में दोगुना उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है। दूसरी निर्माणियों से मिलता है काम 48 सारंग तोप होंगी तैयार
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

