>>: कमलनाथ बोले- भाजपा की सभी घोषणाएं झूठी, जब तक ये झूठ नहीं बोलते इनका खाना हजम ही नहीं होता

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Lok Sabha election 2024: चौरई विधानसभा के बिछुआ एवं सौंसर विधानसभा के पारड़सिंगा में जनसभा को पूर्व सीएम कमलनाथ ने संबोधित किया। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए नाथ ने कहा कि लोग आएंगे और तरह-तरह की बातें करेंगे, क्योंकि जिन्होंने कुछ किया नहीं उनके पास सिवाय बातें बनाने के कुछ होता नहीं। वे तरह-तरह की घोषणाएं करेंगे। वादे करेंगे, पर आपने देखा है कि आज तक इनमें से किसी ने भी कुछ नहीं किया। मैंने अपने जीवन के 44 साल आप लोगों के बीच आपकी सेवा में गुजारे पर कभी झूठा सपना नहीं दिखाया।

अन्य जिले के लोग भी छिंदवाड़ा विकास के मॉडल की तारीफ करते हैं। मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कमलनाथ ने कहा कि बाहरी लोग आए हैं, आएंगे। इससे पहले आए और बड़ी-बड़ी बातें करके गए। उनकी सभी घोषणाएं झूठी निकलीं। ये लोग आते ही झूठ बोलने के लिए हैं, क्योंकि जब तक ये झूठ नहीं बोलते इनका खाना हजम ही नहीं होता। नाथ ने कहा कि सशक्त संविधान बाबा साहब की देन है। जो चुनाव होने जा रहे हैं उसकी नींव भी बाबा साहब ने रखी, लेकिन हम सभी को संविधान की रक्षा करने के लिए सजग रहना होगा, क्योंकि वे लोग इसमें बदलाव अथवा छेड़छाड़ करेंगे।

 

कांग्रेस लगातार बोलती है झूठ, दिमाग भी नहीं करता काम: सीएम

बालाघाट. सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बालाघाट के लांजी में सभा को संबोधित किया। वे बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम लेना भूल गए। उनके स्थान पर मंडला-सिवनी के प्रत्याशी का नाम ले लिया। सीएम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कोई भी चुनाव नहीं जीतने दिया। उन्होंने जब पहला चुनाव लड़ा, तब पं. नेहरू पीएम थे। नेहरू ने स्वयं चुनाव प्रचार कर डॉ. आंबेडकर को हराने का कार्य किया। कांग्रेस बोलती कुछ है, करती कुछ है। झूठ इतना बोलती है कि दिमाग काम नहीं करता।

सीएम ने कांग्रेस को लेकर कहा, अपने कार्यकाल में संविधान में 80-80 संशोधन कर संविधान की मूल भावना को कचरे में डाल दिया। कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया। जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। कांग्रेस अब संविधान को बदलने का झूठ बोल रही है। सीएम ने कहा, बगल के कांग्रेस नेता 45 वर्ष तक छिंदवाड़ा पर राज किए। हेलीकॉह्रश्वटर से घर से उड़ते और घर में ही उतरते हैं। बेटा, परिवार वाले भी हेलीकॉह्रश्वटर में चलते हैं। कांग्रेस के सभी नेता दुर्भाग्य से हवा में रहते हैं, जमीन पर नहीं चलते।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.