>>: अस्पताल में खून की कमी , युवाओं ने किया रक्तदान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा/सौंसर. सरकारी अस्पताल में खून की कमी की सूचना मिलने पर शहर के युवाओं व संगठनों ने रक्तदान किया। अब जरूरतमंद रोगियों को रक्त की कमी नहीं रहेगी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ,नवांकुर संस्था यूथ ऑफ़ सौंसर एसोसिएशन की ओर से शासकीय महाविद्यालय सौंसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विकासखंड अधिकारी अनिल बोबडे, यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने रोगियों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता के लिए शिविर आयोजित किया। बीएसडब्लू एमएसडब्ल्यू के छात्रों के माध्यम से रक्तदान शिविर लगाकर जनजागृति का संदेश भी दिया। इस दौरान एमएसडब्लू की छात्रा निकिता जानभोर, सुरभि जायसवाल, आम्रपाली सहारे सहित २२ युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके शास्त्री ने किया गया। विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे, यूथ ऑफ सौंसर के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर, सचिव गोपाल कोठे ने स्वयं रक्तदान कर
शुरुआत की। डॉ एन के शास्त्री, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभिकांत बेले, राजेश तिवारी ने रक्त वीरों को प्रमाण पत्र दिए। अश्विनी सहारे ने आभार जताया। जन अभियान परिषद के परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, सुभाष ठाकरे, भोजराज निकम, सुनील डोंगरे, हर्षल काले, चित्रसेन रबड़े, दिनेश धारपुरे, डॉ. दिनेश ढोक, डॉ. सत्यम तिवारी, सिविल इंजीनियर अंकित पहाड़े, समाजसेवी अनिरुद्ध दुफारे, अनूप आर्विकर, मोहित पवार, सिद्धार्थ सोमकुंवर, रोहित विश्वकर्मा, अविनाश शर्मा, महिंद्र सनोडिया ने रक्तदान किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.