>>: शादी के लिए बुक हुई 60 बसों को केंसिल कर लगा दिया चुनाव में, ब्याह के इंतजाम में छूट रहा पसीना

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शहडोल. लोकसभा निर्वाचन की लगभग तैयारियां पूरी हो गई हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए बसों का अधिग्रहण भी किया जा रहा है। निर्वाचन के लिए जिले से करीब 400 बसों को अधिग्रहित किया जाना है। जो 19 अप्रेल को होने वाले लोकसभा चुनाव को संपंन्न कराने में अधिकारियों व कर्मचारियों के आवागमन में शामिल होंगी। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होने वाली है जो बीते दो-तीन महीने पहले से शादियों के लिए बसों की बुकिंग कराए बैठे हैं। चुनाव में अब शादी के लिए बुक की गई बसों को बस संचालक कैसिंल करना शुरू कर दिए हैं। जिसके कारण अब शादी के लिए एडवांस बुकिंग करने वाले व बस मालिकों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। इसके साथ ही 17,18 व 19 अप्रेल को बसों का संचालन न हो पाने से अधिकांश रूट के यात्रियों को भी आवागमन के लिए परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है।
बसों के साथ प्राइवेट वाहन भी हो रहे अधिग्रहित
जानकारी के अनुसार अब तक करीब 300 बसों को अधिग्रहित कर लिया गया है। इसके साथ ही प्राइवेट वाहनों को भी अधिग्रहित कर चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। जिसमें बड़ी बस, मिनी बस, चार पहिया वाहन के साथ ही शासकीय वाहन भी शामिल रहेंगे। जो अलग-अलग सेक्टर व विधानसभा के अनुसार वाहनों को भेजा जाएगा।
तैयार हुई सूची
चुनाव मेंं वाहन व्यवस्था देख रहे अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार लोक सभा चुनाव के लिए अबतक 411 वाहनों की सूची तैयार की गई है। जिसमें शहडोल जिले के लिए 266 बस व 145 चारपहिया वाहन मिलाकर कुल 411 वाहन शामिल है। वहीं परिवहन विभाग ने बताया कि चुनाव व पुलिस मिलाकर शहडोल के लिए 300 बसें अधिग्रहित की गई हैं। इसके साथ ही अनूपपुर 20 बस व उमरिया के लिए 30 बस दे रहें हैं।
जिले की 400 बसें चुनाव ड्यूटी में
बस एसोशिएसन के अध्यक्ष महंत गौतम ने बताया कि जिले मेें करीब 450 बसें हैं। चुनाव आयोग ने 16 अप्रेल से बसों को मांगा है। जिसे शहडोल, उमरिया व अनूपपुर में चुनाव ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में शादी के लिए पहले से ली गई बुकिंग को कैंसल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश पासिंग नंबर की करीब 5 प्रतिशत बसों को चुनाव में शामिल नहीं किया जा रहा है। जिसे लंबी दूरी व शादी के लिए भेजा जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के लिए बस अधिग्रहित होने के बाद अब तक 60 से अधिक बुकिंग की गई शादी की बसों को कैंसल कर दिया गया है। जिससे बस मालिकों पर दबाव के साथ ही विवाद स्थिति निर्मित हुई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.