>>: गेहूं खरीदी में गड़बड़ी मिलने के बाद जांच तेज, हर जगह के लिए बनी टीम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जबलपुर। गेहूं की खरीदी में गड़बड़ी मिलने पर सभी केंद्रों पर जांच तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए टीमों का गठन किया है। प्रत्येक केंद्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी कि वहां गड़बड़ी नहीं हो। इसलिए उन्हें खरीदी पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सोमवार को प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी के निरीक्षण में पाटन में सेवा सहकारी समिति लुहारी के गेहूं खरीदी केंद्र अमित स्टोरेज वेयर हाउस में 4 हजार 254 क्विंटल गेहूं अधिक मिला था।

केंद्र पर छापे के बाद मिले अतिरिक्त गेहूं का पंचनामा बनवाया गया। लेकिन, खरीदी कर ली गई। लेकिन, समिति की तरफ से उस मात्रा को पोर्टल पर ऑनलाइन नहीं किया गया। इसलिए स्टॉक को अतिरिक्त मानकर कार्रवाई की गई। मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस केंद्र के लिए तैनात नोडल अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

पक्की रसीद नहीं दे रहेखरीदी में गड़बड़ी के लिए समितियों के कर्मचारी कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं। किसान कचरायुक्त नॉन एफएक्यू गेहूं लाता है, तो उसे साफ करवाना अनिवार्य किया गया है। इसकी सफाई के लिए 20 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि समिति में जमा करनी पड़ती है। फिर किसान को उसकी पावती मिलती है। सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर केंद्रों में रसीद का कट्टा ही नहीं छपवाया है। बिना रसीद के किसानों के गेहूं की सफाई की जा रही है। इससे गड़बड़ी उत्पन्न होती है। इस बीच मंगलवार को भी जिला विपणन अधिकारी अर्पित तिवारी के अलावा कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों नेे केंद्रों की जांच की।

पोर्टल पर नहीं चढ़ाते मात्राजिले में इस बार 4 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जानी है। 5 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी नदीमा शीरी ने बताया कि खरीदी गई मात्रा को पोर्टल पर ऑनलाइन चढ़ाना जरूरी होता है। जो समितियां ऐसा नहीं कर रही हैं उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। वहां अतिरिक्त गेहूं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारियों को कहा गया है कि वह इसका ध्यान रखे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.