छतरपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। राज्य प्रावीण्य सूची (स्टेट मैरिट) में 12वीं के 7 और दसवीं के चार छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। जबकि पिछले साल 12वीं की स्टेट मैरिट में 16 और दसवीं की स्टेट मैरिट में 12 छात्रों ने जगह बनाई थी। जिले में 12वीं में 69.44 प्रतिशत नियमित छात्र ही पास हुए हैं, जबकि प्राइवेट पढऩे वाले केवल 24.6 प्रतिशत छात्रा पाए हुए हैं। जबकि दसवीं में नियमित छात्रों में 54.11 प्रतिशत और प्राइवेट पढऩे वाले केवल 9.88 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा में सफल हो सके हैं। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 12वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 71.28 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलो को रिजल्ट 64.32 प्रतिशत आया है। वहीं, दसवीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 55.56 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों को रिजल्ट 50.68 प्रतिशत आया है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से बेहतर आया है।
12वीं में ये रहे स्टेट मैरिट के टॉपर्स
गणित समूह में महाराजपुर के नेहरू उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रा अंकित चौबे पिता विनोद चौबे ने 491 अंकों के साथ स्टेट मैरिट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर की गरिमा जैन पिता देवेन्द्र जैन ने 482 अंकों के साथ राज्य प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान पाया है। वहीं, नेहरु उत्कृष्ट विद्यालय महाराजपुर की छात्रा कृति चौरसिया पिता राजेश चौरसिया ने 488 अंकों के साथ गणित समूह में स्टेट सूची में चौथा रैंक हासिल किया है। गणित समूह में नेहरु उत्कृष्ट विद्यालय के हर्षित चौरसिया 484 नंबरों के साथ आठवें स्थान पर आए हैं। आर्ट समूह में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 छतरपुर के रोहित कुशवाहा ने 480 अंकों के साथ सातवीं रैंक हासिल की है। वहीं, बॉयो समूह में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यिम शाला घुवारा की रकिता यादव पिता परमलाल यादव ने 478 अंक और उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 के लवकुश पटेल पिता सुरेश पटेल ने 478 अंकों के साथ स्टेट मैरिट में दसवां स्थान हासिल किया है। वहीं आर्ट समूह में रोहित कुशवाहा पिता मनीराम कुशवाहा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 ने 480 नंबर के साथ स्टेट मैरिट में सातंवा स्थान हासिल किया है।
दसवीं मैरिट में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 के छात्र-छात्राएं ही बना सके जगह
माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं की परीक्षा परिणाम के अनुसार जिले में केवल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 के छात्र-छात्राएं ही स्टेट की मैरिट में जगह बना पाए। तीन छात्र-छात्राएं पांचवें और एक सातवें स्थान पर अपनी जगह बना पाया। निकिता चौरसिया पिता नरेन्द्र चौरसिया ने 500 में 490 अंक के साथ प्रदेश की मैरिट में पांचवा स्थान बनाया है। वहीं, नियति साहू पिता ब्रजगोपाल साहू ने 490 और अजय पटेल पिता छोटेलाल पटेल ने 490 अंको के साथ स्टेट मैरिट में पांचवा स्थान हासिल किया है। वहीं, 488 अंकों के साथ उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 के छात्र उत्कर्ष विश्वारी पिता कुलदीप विश्वारी ने प्रदेश की मैरिट में सातंवा स्थान हासिल किया है।

12वीं में जिले की मैरिट
नाम नंबर पिता का नाम स्कूल का नाम
प्रिंस द्विेदी 478 रवि नारायण द्विेदी सरस्वती स्कूल चंदला
पियूष यादव 477 राघवेंद्र यादव उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
दीपाली पाठक 477 सुनील पाठक नेहरु हायरसेंकडरी महाराजपुर
निखिल शर्मा 476 पुष्पेन्द्र शर्मा राना दुर्गावती हायरसेंकडरी, छतरपुर
मनीष साहू 475 रामकिशोर साहू उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
अंकित चौरसिया 474 शिविर मोहन चौरसिया ड्रीमलैंड इंग्लिश स्कूल छतरपुर
जगजीवन अनुरागी 474 रामदयाल अनुरागी शासकीय हायर सेकंडरी, सरवई
माही सिंघल 460 महेश सिंघल उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
अंकेश कुशवाहा 459 नंद किशोर कुशवाहा उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
प्रिंस यादव 455 अखिलेश यादव नारायण सिटी पब्लिक स्कूल हरपालपुर
निशा रावत 449 महेंद्र रावत शासकीय गल्र्स हायर सेकंडरी नौगांव
दसवीं की जिले की मैरिट
नाम रैंक पिता का नाम स्कूल का नाम
दीपिका चौरसिया 1 बृजभूषण चौरसिया एसपीएस हायरसेकंडरी महाराजपुर
पृथ्वी कुशवाहा 1 राकेश कुशवाहा उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
इंद्र कुमार पांडेय 2 विपिन पांडेय शासकीय हायरसेकंडरी, बाजना
शिवी यादव 3 सुरेश यादव सरस्वती हायरसेंकडरी, नौगांव
अंचल पटैरिया 3 गिरिजा प्रसाद शासकीय मॉडल स्कूल, बड़ामलहरा
अंजलि ताम्रकर 3 संतोष ताम्रकर उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
उदेश यादव 3 हरचरन यादव उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर
.........................
ये कहना है टॉपर्स का
कुछ भी करें फोकस जरूर है
कोई भी काम करें, उस पर फोकस रखें और निरंतर मेहनत करते रहे। चाहे पढ़ाई हो या खेल, जब हम ध्यान केंद्रित कर पूरे लगन से निरंतर मेहनत करते हैं तो हमें सफलता मिलती है। सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता को देने के साथ खासतौर से दादा-दादी के मार्गदर्शन को देता हूं।
अंकित चौबे, दूसरा स्थान, स्टेट मैरिट, 12वीं गणित समूह
टारगेट करके तैयारी करें
मैं हमेशा अपना डेली का टारगेट तय करती और उसे पूरा करती हूं। मेहनत, फोकस के साथ लगातार पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। मैने अभी आगे क्या बनना है, इसको लेकर कुछ तय नहीं किया है। लेकिन ये तय था कि मुझे 12वीं में बेहतर करना था। माता-पिता, शिक्षकों का सहयोग मिला। खासतौर पर मेरी बड़ी बहन ने मुझे हमेशा मार्गदर्शन दिया, जब भी में कहीं फंसती तो वे सलाह देती हैं।
गरिमा जैन, दूसरा स्थान, स्टेट मैरिट, 12वीं कॉमर्स संकाय
लगातार परिश्रम जरूरी
नेहरु उत्कृष्ट विद्यालय महाराजपुर की छात्रा कृति चौरसिया पिता राजेश चौरसिया ने गणित समूह में स्टेट सूची में चौथा रैंक हासिल किया है। कृति का कहना है कि वे बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि लगातार परिश्रम से ही सफलता मिलती है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक व माता-पिता को दिया है।
कृति चौरसिया, चौथा स्थान, स्टेट मैरिट, 12वीं गणित समूह
परीक्षा परिणाम आया है, बहुत खुशी हो रही है। सिविल सर्विस में जाने का सपना है। रोजाना पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। मैं रोज स्कूल जाता, रोज की पढ़ाई का काम रोज पूरा करता हूं। कोई भी डाउट हो तो उसे क्लीकर करते चलना चाहिए। माता-पिता, शिक्षकों के मागदर्शन से सफलता मिली है। आगे भी परिश्रम करता रहूंगा।
रोहित कुशवाहा, सातवां स्थान, स्टेट मैरिट, 12वीं आर्ट समूह
.............................
पिछले साल ये था बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
वर्ष 2023 में हायर सेकेण्डरी परीक्षा नियमित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 59.94 रहा। जबकि हायर सेकेण्डरी परीक्षा में स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परिणाम 16.84 प्रतिशत रहा था। वहीं, हाई स्कूल परीक्षा नियमित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 69.21 रहा। हाई स्कूल परीक्षा में स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परिणाम 19.21 प्रतिशत रहा।