>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
सार्वजनिक रुप से होली खेलने पर रहेगा प्रतिबंध, घरों पर ही खेले होली Sunday 28 March 2021 01:02 PM UTC+00 छतरपुर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने तथा मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का फैसला लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद जारी मिनट के मुताबिक शांति समिति और जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सार्वजनिक होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा। लोग घरों में ही होली के दिन रहें और सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं निकलें। कक्षा 9वीं एवं उच्च स्तरीय छात्रों की पढ़ाई के लिए स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। शादी विवाह में अधिकतम 100 और अंतिम यात्रा में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेें गे। एसडीएम से लेनी होगी अनुमति संवेदनशीलता से कोरोना फीवर की जांच करें मास्क लगाने की सलाह दी गई |
मास्क लगाओ, कोरोना संक्रमण से खुद को बचाओ Sunday 28 March 2021 01:15 PM UTC+00 छतरपुर। पत्रिका समूह द्वारा शुरु किए गए मास्क दान अभियान के तहत रविवार को छतरपुर शहर में दो जगह मास्क वितरण किया गया। समाजसेवियों के ग्रुप ने छत्रसाल चौक पर 200 से ज्यादा लोगों को मास्क पहनाए। लोगों को कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिए मास्क की अहमियत बताते हुए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। वहीं, दूसरी ओर युवा व्यवसायी ने देरी तिराहे पर 200 मास्क का वितरण कर लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित किया। लोगों को समझाइश दी गई कि सभी व्यक्ति अपनी-अपनी सुरक्षा कर लें, तो शहर सुरक्षित रहेगा। अभियान से प्रेरित होकर लोगों ने भी मास्क पहनने का संकल्प लिया और दूसरों को भी प्रेरित करने का वादा किया। छत्रसाल चौक पर बांटे मास्क
|
3 लाख 10 हजार मीट्रिक टन अनाज खरीदने का लक्ष्य Sunday 28 March 2021 01:38 PM UTC+00 छतरपुर। जिले भर में जिला सहकारी बैंक के निर्देश पर समितियों के द्वारा 86781 किसानों का पंजीयन कर लिया है। पंजीकृत किसानों के मोबाइल फोन पर खरीदी की तारीख के संबंध में एसएमएस आएगा। एसएमएस आने की तारीख से 7 दिन तक किसान कभी भी खरीद केन्द्र पर पहुंचकर अपना अनाज तुलवा सकेंगे। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष जिले भर के किसानों से 3 लाख 10 हजार मीट्रिक टन अनाज खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। वारदाने की दिक्कत न हो इसके लिए पहले से ही 12 लाख 72 हजार 500 नग वारदाना जिले में मंगाया जा चुका है। जिले भर में रबी की फसल को खरीदने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक अप्रेल से जिले के 143 खरीद केन्द्रों पर गेहंू एमएसपी पर खरीदा जाएगा। शासन ने इस वर्ष गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपए प्रति क्विंटल, चने के लिए 5100 रूपए, सरसों के लिए 4625 रूपए और मसूर के लिए 5100 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। कृषि विकास योजना के तहत लगाए गए पान बरेजा का अबतक नहीं हुआ सर्वे |
होली के दिन बाइक पर तीन लोग बैठे मिले तो खैर नहीं Sunday 28 March 2021 01:56 PM UTC+00 छतरपुर। रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक आयोजित करने का उद्देश्य होली के त्यौहार शांति पूर्वक और सतर्कता के साथ जिले में संपन्न कराने की रणनीति बनाना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को होली के अवसर पर जिले में बाइक चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए विशेष निगरानी पॉइंट बनाए गए है और असमाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए कार्यवाही की जाएगी, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में बताया गया कि कोई भी व्यक्ति यदि बाइक पर दो अधिक सवारी बैठाए एवं हुड़दंग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त् कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने हमारा घर-हमारी होली तथा मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा का नारा देकर लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की गई और उपस्थित लोगों से भी सुझाव लिए गए। 10वी और 12वी के विद्यार्थियों के पेपर को लेकर पुलिस अधीक्षकने डीजे वालों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीएसपी लोकेन्द्र सिंह, डीएसपी एजेके शशांक जैन, एसडीएम महोदय, तहसीलदार, कोतवाली टीआई, ओरछा रोड थाना प्रभारी के अलावा शहर के व्यापारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। थाना खजुराहो में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें होली को लेकर सरकारी गाइडलाइन से थाना प्रभारी संदीप खरे ने उपस्थित सभी समुदाय के गणमान्य जनों को सूचित किया । थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते गाइडलाइन का पालन करते हुए किसी भी तरह की कोई भीड़- भाड़ करने एवं सामूहिक तौर पर होली खेलने की अनुमति नहीं है, अत: ऐसी स्थिति में एक संदेश दिया गया है किअब की होली- घर में होली । अत: हम आप सभी होली के इस त्यौहार को अपने घर में ही मनाएंगे , इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोगों के अलावा सरकारी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। |
लोगों को बीमारी से मुक्ति दिलाने की कामना के साथ किया कोरोना दहन Sunday 28 March 2021 02:04 PM UTC+00 छतरपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैदिक रीतिरिवाज का पालन करते हुए होलिका दहन किया गया लेकिन इस बार कुछ खास तरह से होलिका दहन हुआ। सनातन धर्म सेवा समिति ने बुराई की प्रतीक होलिका दहन के साथ ही कोरोना दहन किया ताकि यह बीमारी भी खत्म की जा सके। लोगों ने प्रार्थना की कि बीमारी से आम जनमानस को मुक्ति मिले। शहर ही नहीं पूरे जिले और प्रदेश में होली दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कहीं शाम को तो कहीं देर शाम पूजापाठ के बाद लोगों ने होली जलाई। रंगों का पर्व होली आज है। सोमवार को रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाएगी। प्रशासन ही नहीं सामाजिक संगठनों ने भी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन कर होली मनाने का आग्रह किया है। सनातन धर्म सेवा समिति के सौरभ तिवारी ने बताया कि नंदीवाला मंदिर के पास शुक्लाना तिराहे पर होलिका दहन के पावन अवसर पर इस बार कोरोना दहन किया गया है ताकि इस बीमारी से लोगों को मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु की भक्ति में लीन प्रहलाद को जब उसके पिता हिरण्यकश्यपू ने समाप्त करने के लिए होलिका का उपयोग किया था तब भक्त प्रहलाद सकुशल बच गए और होलिका ही समाप्त हो गई थी। अर्थात् जिसे कभी आग में न जलने का वरदान हो और वह बुराई का साथ दे तो उसका अंत निश्चित है। ठीक इसी तरह कोरोना भी गंभीर बीमारी है इसलिए इसका समाप्त होना आवश्यक है। भगवान विष्णु से यही प्रार्थना है कि वे सभी लोगों को इस बीमारी से दूर रखें। इस अवसर पर शानू ताम्रकार, गौरव तिवारी, नितिन गुप्ता, संदीप सोनी, अमन रूसिया, शैलेन्द्र तिवारी, वीरपाल सिंह, शिवपाल कुशवाहा, रानू ताम्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |





