>>: मेरे आईडी से पैसे मांग रहा कोई...ये करने की बजाय सही एक्शन लें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
भोपाल. अक्सर आपने देखा होगा फेसबुक पर लोग संदेश भेजते रहते हैं कि मेरी नाम से किसी ने फेक आईडी बना ली है और लोगों से पैसे मांग रहा है। कृपया पैसे न दें। ऐसे संदेश देने की बजाय आपको सही कदम उठाने की जरूरत है। ऐसी आईडी को बंद करवाना ही सही कदम है। फेसबुक पर फर्जी अकाउंट से निपटने साइबर पुलिस ने लोगों को स्वंय इससे निपटने की एडवाइजरी जारी की है। पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि स्वयं का फेसबुक अकाउंट फर्जी बनने के साथ किसी परिचित के फर्जी अकाउंट को भी फेसबुक की सेटिंग में बदलाव कर ब्लॉक करवा सकते हैं। यह पोस्टर इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। फर्जी अकाउंट की जानकारी फेसबुक तक पहुंचाने की प्रक्रिया को तकनीकी भाषा में रिपोर्ट करना कहा गया है।

फेसबुक अकाउंट फर्जी हो तो यह करें

  1. फर्जी प्रोफाइल को रिपोर्ट करने के लिए अपने फेसबुक एप या वेब ब्राउजर में स्वयं का
  2. फेसबुक लॉगिन करें। यहां फर्जी बनी प्रोफाइल को ओपन करें।
  3. इसमें एड फ्रेंड के पास तीन डॉट वाले ऑप्शन को क्लिक करें।
  4. इसमें फाइंड सपोर्ट या रिपोर्ट प्रोफाइल को क्लिक करें।
  • इसमें तीन प्रकार से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को रिपोर्ट किया जा सकता है।
  • पहला- यदि फर्जी बनी फेसबुक प्रोफाइल स्वयं की है।
  • दूसरा- फर्जी प्रोफाइल आपके किसी ऐसे मित्र की है जो आपसे फेसबुक पर जुड़ा हो।
  • तीसरा- फर्जी प्रोफाइल आपके फेसबुक फ्रेंड की न हो।

ऐसे करें रिपोर्ट

यदि आपकी प्रोफाइल फर्जी बनाई हो तो फाइंड सपोर्ट या रिपोर्ट प्रोफाइल में प्रिटेंडिंग टू बी समवन ऑप्शन को क्लिक करें। यहां मी को सिलेक्ट कर रिपोर्ट कर सकते हैं। दोस्त की हो तो ए फ्रेंड और फेसबुक फ्रेंड नहीं हो तो फेक अकाउंट पर क्लिक करें और सबमिट कर दें। फर्जी अकाउंट को रिपोर्ट करने के लिए संबंधित का फेसबुक खोलना होगा। यह रिपोर्ट फेसबुक के पास चली जाएगी। सत्यापन की प्रक्रिया होती है और अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.