>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
न्यूजीलैंड से शादी करने आई थी साफ्टवेयर इंजीनियर, 5 लाख रुपए लेकर युवक ने कर डाला रेप Wednesday 27 December 2023 03:45 AM UTC+00 इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में न्यूजीलैंड की साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से शादी का झांसा देकर बलात्कार की शिकायत थाने पहुंची है। जांच अधिकारी अजय सिंह के मुताबिक पीड़ित युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ बलात्कार की धारा में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादी करने के उद्देश्य से चार माह की छुट्टी लेकर इंदौर आई थी। तभी उसके कॉलेज फ्रेंड के जरिए आरोपी परिचित युवक से उसकी एक बर्थडे पार्टी के दौरान मुलाकात हुई आरोपी ने खुद को बिजनेस मेन और पत्रकार बताकर इम्प्रेस किया। जिससे वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी ने बातों ही बातों में युवती से 40 लख रुपए बैंक बैलेंस होने की जानकारी जुटा ली। उसी के बाद आरोपी ने यह कहते हुए झांसा दिया कि उसका अकाउंट फ्रीज हो चुका है और उससे पिता को एक जमीन के सौदे के लिए 7 से 8 लाख रुपए की जरूरत है। खाता खुलने पर उसे विश्वास में लेकर लौटने की बात कहते हुए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से उससे पांच लाख रुपए ले लिए। उसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रपोज कर सरप्राइज देने के बहाने निजी होटल के कमरे में ले जाकर नशीली ड्रिंक पिलाई और बलात्कार किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को परिवार नहीं मिला हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

