>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
1 जनवरी से बंद हो जाएंगी भोपाल की सभी सिटी बसें! Wednesday 27 December 2023 04:52 AM UTC+00 भोपाल में सिटी बस के यात्रियों के सामने नए साल में नया संकट खड़ा हो सकता है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड यानि बीसीएलएल पर बगैर गजट नोटिफिकेशन के मुनाफे कमाने के आरोप में एक करोड़ 90 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बीसीएलएल ने जुर्माना जमा नहीं किया तो नया परमिट नहीं बनेगा जिससे यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। मनमाने तरीके से लो फ्लोर बसों का संचालन करने के मामले में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड से जुड़े प्राइवेट बस ऑपरेटर दुर्गम्मा, मां एसोसिएट्स व इनक्यूबेट कंपनी पर शासन ने एक करोड़ 90 लाख की पेनाल्टी निकाली है। परिवहन विभाग ने नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बगैर गजट नोटिफिकेशन ग्रामीण रूट पर 96 बसों का संचालन करने से मध्य प्रदेश परिवहन अधिनियम एक्ट का उल्लंघन हुआ है। बगैर रूट परमिट एवं नोटिफिकेशन के बसों का संचालन करने से प्राइवेट बस ऑपरेटरों पर ये कार्रवाई की जा रही है। बीसीएलएल को 368 बसों का संचालन नियमों से करने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें: छुट्टियों में होगी जोरदार बरसात, 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट इधर हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीसीएलएल 20 अक्टूबर 2023 से शहरी सीमा के बाहर पहले ही 96 बसों का संचालन बंद कर चुका है। 31 दिसंबर के पहले यदि जुर्माना जमा नहीं किया जाता है तो 1 जनवरी से नया परमिट भी जारी नहीं होगा। पत्रिका में खबरों का प्रकाशन कर खुलासा किया था कि किस प्रकार प्राइवेट बस ऑपरेटर अपने हिसाब से बसे चला रहे हैं। हाईकोर्ट ने क्या कहा था यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन दुर्गम्मा एवं एपी- यात्रियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर: यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट बीसीएलएल के प्रभारी मनोज राठौर के मुताबिक इस मामले में अधिकारियों से चर्चा कर रास्ता निकाला जाएगा। बसों का संचालन सुचारू बनाए रखने प्रयास करेंगे। ड्राइवरों को नहीं मिल रहे वेतन भत्ते, दिन भर नहीं चली 150 बसें यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट, जानिए कहां गिरेगा पानी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

