>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Lok Sabha Elections 2024 : राहुल को कहा पनौती, अब जीतू पटवारी को बताया पक्का चेला, जानिए क्यों हमलावर हुए नरोत्तम मिश्रा Monday 08 April 2024 11:05 AM UTC+00 Lok Sabha Elections 2024 : Narottam Mishra vs PCC Chief Jitu Patwari - एमपी में लोकसभा चुनावों के लिए दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रेल को 6 सीटों पर वोटिंग है जबकि दूसरे चरण के लिए भी चुनाव प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मची है। हजारों नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ चुके हैं। इस बीच कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं की संख्या पर विवाद छिड़ गया है।
दो लाख से ज्यादा लोगों की सदस्यता का दावादो दिन पहले बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी ने दो लाख से ज्यादा लोगों की सदस्यता का दावा किया जिसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फर्जी बता दिया। अब पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में पीसीसी चीफ पटवारी पर पलटवार करते हुए उन्हें राहुल गांधी का पक्का चेला बताया है। खास बात यह है कि इससे पहले मिश्रा राहुल गांधी को पनौती भी बता चुके हैं। प्रदेश में बीजेपी ने इस बार हर हाल में सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए कांग्रेस को तोड़ने की रणनीति भी बनाई गई है। इस काम के लिए बीजेपी ने बाकायदा ज्वाइनिंग टोली बनाई है जिसके प्रभारी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं। मिश्रा और उनकी टीम रोज कांग्रेसियों को तोड़कर बीजेपी की सदस्यता दिलाने के काम में लगी है। बीजेपी के स्थापना दिवस पर तो ज्वाइनिंग टीम ने एक ही दिन में 1 लाख से ज्यादा लोगों को बीजेपी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया था। बाद में दावा किया गया कि 6 अप्रैल को 282282 लोग बीजेपी के सदस्य बने जिनमें हजारों कांग्रेसी भी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दावे को हवा हवाई बता दिया। अब ज्वाइनिंग कमेटी के सर्वेसर्वा नरोत्तम मिश्रा ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर जीतू पटवारी को जवाब दिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के दावों को खारिज करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने उनपर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को गिनती ही नहीं आती। पटवारी के कुल 336 लोगों के ही बीजेपी में जाने का दावे पर मिश्रा ने बताया कि 6 अप्रैल को एक ही दिन में बीजेपी के 282282 नए बने हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जीतू पटवारी को राहुल गांधी का पक्का चेला भी बताया। मिश्रा के मुताबिक राहुल गांधी को हिंदी नही आती जबकि पटवारी को गिनती नहीं आती। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने जो संख्या बताई, उतने तो दीपक सक्सेना के साथ के कार्यकर्ता ही आ गए थे। 6 अप्रेल को 47179 बूथों पर हमने लाखों लोगों को जोड़ लिया। नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी ज्वाइनिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारे दिल में भी जगह है और पार्टी में भी खूब जगह है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

