>>: Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी में आकर खूब कमाई कर रहे कांग्रेसी, बड़े नेता के बेटे ने खोला राज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

एमपी में इन दिनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के लिए कार्यकर्ताओं, नेताओं में होड़ सी मची है। रोज सैंकड़ों कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। थोक के इस दलबदल की वजह बीजेपी के एक बड़े नेता के बेटे ने बताई है। नेता पुत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कांग्रेसियों के बीजेपी में जाने का कारण बताते दिख रहे हैं।

 

विधायक पिता को भी कान का कच्चा बता रहा

वीडियो में बीजेपी नेता के बेटे कह रहे हैं कि बीजेपी में आकर कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता खूब कमाई कर रहे हैं। यह वीडियो शिवपुरी की पिछोर के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में बेटा अपने विधायक पिता को भी कान का कच्चा बता रहा है।

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी पहले अपने बयानों की वजह से खुद चर्चाओं में रहते थे। विधायक बनने के बाद उनके बेटे दिनेश विवादों में फंस रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे नए कांग्रेसियों के कारण पुराने भाजपाइयों की उपेक्षा करने की भी बात कह रहे हैं।

विधायक प्रीतम लोधी जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं वहीं दिनेश लोधी कांग्रेसी हैं। खास बात यह भी है कि पिता—पुत्र में बनती नहीं हैं और दोनों अलग अलग रहते हैं। इतना ही नहीं, विधायक सार्वजनिक रूप से अपने बेटे दिनेश लोधी से कोई संबंध नहीं होने की बात भी कह चुके हैं।

ताजा वायरल वीडियो में दिनेश लोधी कह रहे हैं कि "जो कांग्रेस में थे, वे बीजेपी में आकर खूब पैसा कमा रहे हैं। कुछ बीच के लोग पैसे लेकर कांग्रसियों को बीजेपी की सदस्यता दिला रहे हैं। कुछ कांग्रेसियों को तो लाखों रुपए लेकर बीजेपी में शामिल कराया गया है।"

अपने विधायक पिता प्रीतम लोधी के बारे में दिनेश कह रहे हैं कि— पिताजी वैसे तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन कान के कुछ कच्चे हैं।" दिनेश लोधी ने पुराने और समर्पित बीजेपी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने की भी बात कही।

बता दें कि पिछोर से प्रीतम लोधी के विधायक बनते ही बेटे दिनेश लोधी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। ऑडियो में वे एक युवक को धमकाते हुए कह रहे थे कि 'पापा विधायक बन गए हैं, अब तुम्हें कौन बचाएगा।' मामले की पुलिस को शिकायत भी की गई थी।

यह भी पढ़ें—Lok sabha election 2024 : सिंधिया के घर में कांग्रेस प्रत्याशी पर घमासान, प्रवीण पाठक पर पार्टी में बगावत

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.