>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!


मध्यप्रदेश में इन दिनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का ट्रेंड चल रहा है। एक के बाद एक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में जा रहे हैं। अब तक एक लाख से अधिक लोगों को भाजपा ज्वाइन कराकर वर्ल्ड रिकार्ड का दावा किया जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह भी भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। खबर है कि वे थोड़ी देर बाद मामचौन में होने वाली सीएम मोहन यादव की सभा में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह का दल बदल का पुराना रिकार्ड है। सबसे पहले वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और चुनाव भी लड़े, लेकिन 2018 में जब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे नाराज होकर कांग्रेस में चले गए थे। वे कांग्रेस से चुनाव लड़े और विधायक बन गए। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार फिर कांग्रेस से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे।

तीन-तीन पार्टियों में रह चुके अजब सिंह कुशवाह सोमवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि मुरैना जिले में कुशवाह समुदाय बहुसंख्यक है, इसलिए राजनीतिक दलों ने कुशवाह समुदाय को महत्व देना शरू कर दिया है।


धोखाधड़ी में फंस चुके हैं अजब सिंह

इससे पहले पिछले साल अजब सिंह कुशवाह इसलिए भी चर्चाओं में आ गए थे, तब ग्वालियर जिला अदालत की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुरैना के सुमावली क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रहे अजब सिंह कुशवाह धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे थे और कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। अजब सिंह के खिलाफ जमीन से संबंधित दो और मामले महाराजपुरा और मुरार थाने में दर्ज हैं। इन पर अभी फैसला आना बाकी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.