>>: शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

परासिया. मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र कन्हरगांव हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया । केंद्र के सभी 100 शिक्षकों ने अभियान के अंतर्गत अपने हस्ताक्षर किए। जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को प्रभारी प्राचार्य मीना चौरसिया ने शपथ दिलाई। सभी शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने एवं मतदान करने का संकल्प दोहराया। शिक्षक अपनी शाला में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन करेंगे। जिसमें शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, रसोईया, स्व सहायता समूह के सदस्य, प्रबुद्ध ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवाकर शपथ ग्रहण के साथ शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संतोष माटे सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मतदान का महत्व बता रहे

पांढुर्ना. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मतदाताओं को जागरूक करने अभियान चला रही हैं। जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य नवांकुर संस्था माऊली सर्वांगीण ग्रामीण विकास समिति वाड़ेगांव तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन दाढी़मेटा के प्रतिनिधि राजू वरुडक़र, श्याम दलवी, यादवेंद्र घागरे, सीएमसीएलडीपी छात्र व मेंटर्स गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को मतदान का महत्व बता रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मताधिकार के लिए प्रेरित कर रहें हैं। साथ ही सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई जा रही हैं। इसी के साथ सीएमसीएलडीपी के छात्र व समितियां अन्य गतिविधियों के द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य रहें हैं।

वोट जरूर देने का संकल्प
डुंगरिया. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति खापास्वामी की ओर से नौलाखापा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अर्चना माहोरे, मेंटर आयुषी मालवीय ने लोगों को वोट जरूर देने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर सरपंच सहित बूथ प्रभारी ,जनपद सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.