>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मतदान केन्द्रों पर लंबी लाइनें न लगें, इसके लिए लगेंगे अतिरिक्त कर्मचारी Tuesday 16 April 2024 05:26 PM UTC+00 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मतदान केन्द्रों को वोटर्स फ्रेंडली बनाएं। मतदान करने आए मतदाता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसके लिये मतदान केन्द्र में छाया, ठंडा पानी, दवा, ओआरएस पैकेट उपलब्ध रहें। प्राथमिक उपचार की सुविधा हो और सेक्टर ऑफिसर्स के साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे। यह निर्देश मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, स्वीप के जिला नोडल अधिकारियों तथा प्रदेश के सभी नगर निगमों के आयुक्तों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दिए। उन्होंने कहा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय करें। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें नहीं लगें और उन्हें इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए वहां अतिरिक्त कर्मचारी लगाएं। सभी प्रकार के वेयरहाउस और भंडार केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर यह देखें कि कोई अवैध सामग्री का भंडारण नहीं हो। प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन करायें श्री राजन ने कहा कि सभी कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के पहले 72 घण्टे, 48 घण्टे और 24 घण्टे पहले की जाने वाली जरूरी गतिविधियों के लिये निर्धारित एसओपी (प्रोटोकॉल्स) का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें, कमियों को दूर कर लें। प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का परिणाम दिखाई देना चाहिए राजन ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि वे आपराधिक तत्वों पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें। ऐसे नोटिस की तत्काल तामीली करवायें और ऐसी कार्रवाई के बारे में मीडिया के जरिये सभी को जानकारी भी दें। प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का परिणाम दिखाई भी देना चाहिए। अपराधी तत्वों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिये उन्हें जिलाबदर करें और उनकी निगरानी भी करायें। वोटर पर्ची तथा वोटर गाईड जल्द वितरित करायें राजन ने कहा कि मतदाताओं को उनके मतदान केन्द्र की जानकारी देने के लिये सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जल्द से जल्द वोटर पर्ची और वोटर गाईड का वितरण करायें। मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने के लिये विभिन्न तरीकों से आमंत्रित भी करें। ईव्हीएम की समुचित तरीके से कमिश्निंग करायें। निर्वाचन के हर कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतें और प्रयास करें कि निर्वाचन से जुड़ी हर प्रक्रिया के संपादन के समय राजनैतिक दल या अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, तरूण राठी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला एवं निमिषा जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

