>>: वेकोलि कामगारों के लिए खुशखबरी... बैठक में लिए गई निर्णय

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा/परासिया. पेंच क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत कामगारों के कल्याण के लिए एरिया वेलफेयर कमेटी की बैठक पेंच महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए लगभग 15 करोड़ रूपए के कार्यों का अनुमोदन किया गया। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कार्ययोजना प्रस्तावित की गई।

इस साल से ये काम कराएं जाएंगे:

बैठक में निर्णय किया गया कि कामगारों के आवास का सर्वे कराकर मरम्मत, बिजली फिटिंग सहित सभी आवश्यक कार्य एक साथ कराए जाएंगे। जीएम आफिस, बडक़ुही अस्पताल में रसोइया नही है इसकी पूर्ति के लिए अनुबंध पर रसोइया रखा जाएगा। प्रयोग सफल होने पर अन्य कार्य स्थल झुर्रे, माथनी, धनकशा कैंटीन में रसोइया की व्यवस्था की जाएगी। नेहरिया, धनकशा, माथनी खदान में दो एंबुलेंस की व्यवस्था है यहां पर एक अतिरिक्त एंबुलेंस भेजी जाएगी। सीआईएसएफ ग्राउंड में मंच निर्माण, विद्युतीकरण, शौचालय, स्नानगार निर्माण कराया जाएगा।
शिवपुरी कॉलोनी में बिजली -पानी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। न्यूटन में बंद खदान का पानी ओवरफ्लो होकर पेंच नदी में मिलकर जल प्रदूषित करता है इसकी रोकथाम की जाएगी। झुर्रे इको पार्क को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।

 

पिछले वर्ष कराए गए कार्य
पिछले वर्ष संगीतालय भवन, पेंच स्टाफ क्लब, मजदूर क्ल्ब, पंकज स्टेडियम चंादामेटा, नेहरू खेल मैदान बडक़ुही, रावनवाडा और झुर्रे मे क्लब का सौदर्यीकरण किया गया है जिसकी जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में महाप्रबंधक निर्मल कुमार, कार्मिक प्रबंधक पी सुब्रमणी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बी चंद्रा, नितिन सहारे एसओ सिविल, एसके डेहरिया श्रम कल्याण अधिकारी, बीएमएस प्रतिनिधि रोहितास वर्मा, अशोक डोंगरे, तिरूमल राव, एटक प्रतिनिधि अलीम खान, एचएमएस प्रतिनिधि मंगेश मुंदेकर, वित्त प्रबंधक अंकुश जायसवाल व रूणेश शर्मा उपस्थित रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.