>>: पहले प्रयास में ही किसान के बेटे ने पास की यूपीएससी की परीक्षा, मिली 181वीं रैंक

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छतरपुर. मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की 2023 की परीक्षा के परिणाम जारी किए। जिसमें छतरपुर जिले के दो युवाओं ने सफलता पाई है। गौरिहार के राजौरा गांव के किसान के बेटे कुलदीप पटेल और छतरपुर निवासी रिटायर फॉर्मासिस्ट के बेटे प्रज्जवल चौरसिया ने परीक्षा पास कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

गांव में हुई कुलदीप की प्रारंभिक पढ़ाई
गौरिहार तहसील के ग्राम राजौरा निवासी किसान राजकुमार के 22 वर्षीय बेटे कुलदीप पटेल यूपीएससी परीक्षा पास कर 181वीं रैंक हासिल की है। राजकुमार ने बताया कि कुलदीप की प्रारंभिक शिक्षा आइडियल पब्लिक स्कूल चंदला से हुई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 वीं तक की शिक्षा मरिया माता कान्वेंट विद्यालय छतरपुर में ग्रहण की। कुलदीप बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही उसका ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में ही बीतता था।

रोज 8 से 10 घंटे लगन के साथ की पढ़ाई
कुलदीप ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 2019 से पुराने राजेन्द्र नगर में रहकर रोजाना 8 से 10 घंटे की पढ़ाई की। मेहनत, लगन के साथ प्रयास के चलते पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर पाया। मई 2023 में प्री और सितंबर 2023 में मैंस देने के बाद जनवरी 2024 में इंटरव्यू दिया था। कुलदीप बताते है कि वे अपने दादा बाबूलाल पटेल को अपना आइडल मानते हैं। कुलदीप ने छतरपुर जिले में कलेक्टर रहे राधेश्याम जुलानिया के किस्से बचपन में दादा बाबूलाल से सुने थे, तभी से बड़ा अधिकारी बनने की चाह मन में हो गई थी,. जिसे वह अपना प्रेरणा स्रोत मानते है।

कमजोर आर्थिक स्थिति के वाबजूद बेटे को पढ़ाया
पेशे से किसान राजकुमार पटेल और उनकी पत्नी मीरा पटेल ने कुलदीप को विपरीत परिस्थितियों पढ़ाकर उसे इस मुकाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि चंदला में 8 वीं कक्षा के बाद छतरपुर भेजा। जहां उसने 3 वर्ष में कड़ी मेहनत से 12वीं पास की। कुलदीप के दिल्ली जाने की जिद और आर्थिक हालात के बीच कसमकस में आखिर उसे दिल्ली भेज दिया गया। जहां उसने अपनी मंजिल पाने के लिए रास्ते खुद तय करते हुए अपना, अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर दिया।

प्रज्जवल चौरसिया

प्रज्जवल को दोबारा मिली सफलता
छतरपुर शहर की पैराडाइज सिटी में रहने वाले प्रज्वल चौरसिया को यूपीएससी की परीक्षा दोबारा सफलता मिली है। प्रज्जवल चौरसिया एनएमडीसी पन्ना से फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए पीडी चौरसिया के बेटे हैं। प्रज्वल ने संघ लोक सेवा की मैन परीक्षा में पिछली बार ऑल इंडिया रैंक में 770 वां स्थान हासिल किया था। उसके बाद संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमाण्डेंट की परीक्षा में भी ऑल इंडिया में 97वीं रेंक हासिल की थी। इस बार प्रज्जवल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 694वां रैंक हासिल हुई है।

कुलदीप पटेल
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.