>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
MP: जिला पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस Saturday 30 July 2022 12:51 PM UTC+00 भोपाल. भोपाल जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुए विवाद के बाद बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष चुना लिया लेकिन यह विवाद अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान खूब हंगामा हुआ। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के साथ कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस की झड़प की तस्वीरें सामने आई। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। कांग्रेस इस मामले अब चोड़ना नहीं चाहती पार्टी ने तय किया है कि वह भोपाल जिला पंचायत चुनाव की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार के दवाब में नियम विरुद्ध टेंडर वोट डाले गए, कोर्ट से इसकी जांच की मांग करेंगे। पीसी शर्मा का आरोप है कि 4 टेंडर वोट नियम विरुद्ध डाले गए हैं। टेंडर वोट किसी सदस्य के बीमार, अनपढ़ होने की पर ही डाले जाते हैं। इसके साथ ही शर्मा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने एक एक सदस्य को 1-1 करोड़ रुपए दिए हैं। पीसी शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनगी तो भोपाल जिला पंचायत चुनाव की जांच कराएंगे। भोपाल जिला पंचायत चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संगठन ने सख्ती करते हुए चार नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस संगठन को इन नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी काम करने की शिकायत के आधार पर निष्कासित किया गया है। पार्टी ने रामगोपाल राजपूत, नवरंग गुर्जर, रोहित राजौरिया और विनोद राजौरिया को निष्कासित कर दिया है। भोपाल जिला पंचायत चुनाव में हंगामे के बीच कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई रामकुंवर गुर्जर को अध्यक्ष पद चुना गया है। रामकुंवर गुर्जर को 10 में से 6 सदस्यों ने वोट दिए थे। रामकुंवर के सामने कांग्रेस की रश्मि भार्गव ने चुनाव लड़ा था उसे केवल 4 वोट ही मिले। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

