>>: अभी सोना खरीदने का सुनहरा मौका, गिर गए सोने के दाम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भोपाल. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं क्योंकि सोना खरीदने का अभी सुनहरा मौका है और इसकी वजह है सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट। बुधवार को सोने के दामों में 700 रुपए और चांदी के दामों में 1000 रुपए तक की गिरावट हुई है। जिसके बाद भोपाल में सोने के दाम 48 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम (23 कैरेट) व चांदी के भाव 67 हजार रुपए प्रति किलो रहे।

silver_gold.jpg

आने वाले दिनों में और गिर सकते हैं दाम- सर्राफा व्यापारी
फरवरी के महीने में सोने और चांदी के भावों में लगातार परिवर्तन हो रहा है । बीते कुछ दिनों में सोने की चमक फीकी हुई है और चांदी की चमक बढ़ रही थी लेकिन बुधवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट को लेकर सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आ रही मंदी के चलते सोने और चांदी के भावों में गिरावट आ रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरावट सोने-चांदी के दामों में आ सकती है। जो कि ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि 10 फरवरी तक सोना 49 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो पर थे, लेकिन अब एक हफ्ते में ही बुधवार को सोना और चांदी दोनों के भावों में गिरावट आई है।

gold.jpg

बुधवार को ये रहा भोपाल में सोने-चांदी का भाव
बुधवार को भोपाल में सोने और चांदी के दामों में गिरावट रही। यहां सोना 700 रुपए की गिरावट के साथ 48 हजार 400 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी के भाव 1000 रुपए की गिरावट के साथ 67 हजार रुपये हो गए। सोने चांदी के दामों में आई गिरावट और आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा संकेत हैं क्योंकि अब वो सोने व चांदी की खरीदी कर सकते हैं।

देखें वीडियो- एक वीडियो से चमकी किस्मत, झुग्गी झोपड़ी से पहुंचाया 'सपनों के शहर'

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.