>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
फिटनेस एनालिसिस : केवल 30 मिनट में ऐसे पता चलेगा आपका बच्चा किस स्पोर्ट्स के लिए फिट Monday 04 July 2022 03:49 AM UTC+00 भोपाल@हितेश शर्मा सामान्यत: हर व्यक्ति अपने बच्चों की सेहत के साथ ही उनके कॅरियर को लेकर चिंतित रहता ही है, ऐसे में वह अपने बच्चों को कई तरह के स्पोर्ट्स के लिए भी आगे बढ़ाने की कोशिश भी करता है। दरअसल अक्सर माता-पिता अपने मनपसंद खेल में कॅरियर बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में बच्चे की रुचि जाने बिना उसे खेल की ट्रेनिंग भी देने लगते हैं। पर अधिकांश बच्चे आगे चलकर सफल नहीं हो पाते। पैरेन्ट्स भी नहीं समझ पाते कि अच्छी कोचिंग के बाद भी बच्चा परफॉर्म क्यों नहीं कर पा रहा। पर अब ऐसा नहीं होगा। चीन और यूरोप के बाद अब भोपाल शहर में भी यह तकनीक उपलब्ध हो गयी है। जो आधे घंटे में 8 टेस्ट लेने के बाद बता देगी कि बच्चा किस गेम के लिए फिट है। यह तकनीक है एआई। इसकी मदद से 5 से 15 साल तक के बच्चों की फिटनेस का एनालिसिस कर उसकी स्टेमिना का पता चल सकेगा। रविवार को भोजपुर क्लब में पहली बार इस तकनीक से 15 बच्चों का टेस्ट हुआ। 28 देशों के खिलाडिय़ों के साथ एनालिसिस एआई की सुविधा लेते हैं इंटरनेशनल प्लेयर इस तरह से दिए सुझाव 8 टेस्ट, जिससे पता चलेगी फिटनेस |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

