>>: Digest for August 10, 2022

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

रीवा. त्योंथर क्षेत्र की प्रसिद्ध कोलगढ़ी जिले में आदिवासी राज की गौरव गाथा को बयां करती है। इसकी बनावट शैली में आदिवासी राजवंश का इतिहास छिपा है, जिन्होंने कई पीढिय़ों तक यहां राज किया। हजारों साल गुजरने के बाद भी आज यह गढ़ी मजबूती के साथ खड़ी है।

ईसा पूर्व छठवीं शताब्दी में त्योंथर और सितलहा में कोल राजाओं का विस्तार हुआ था, जिन्होंने यहां कोलगढ़ी का निर्माण करवाया था। यहां अंतिम कोल राजा नागल कोल थे, जिन्होंने 10 से 12 वर्ष तक शासन किया था। इस गढ़ी में आकर्षक शैल चित्र मौजूद हैं। चित्र में एक मानव के सिर पर मुकुट लगा है जो संभवत: समकालीन राजा है। तलवार लिए हुए सैनिक भी उनके पास खड़े हैं। इस गढ़ी को बाढ़ के संभावित खतरे से सुरक्षित रखते हुए बनवाया गया था। यह एक बड़े टीले पर स्थित है जो त्योंथर के सामान्य धरातल से 10 मीटर ऊपर है। कितनी भी ज्यादा बाढ़ त्योंथर में आ जाए, लेकिन इस गढ़ी को नुकसान नहीं पहुंचता है। सालों से गौरवशाली इतिहास समेटे यह कोलगढ़ी अपना अस्तित्व बचाने को संघर्ष कर रही है। इसके महत्व को देखते हुए प्रशासन इसे सुरक्षित करने का प्रयास कर रहा है। तत्कालीन एसडीएम संजीव पाण्डेय ने इसे संरक्षित करने के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। वर्तमान एसडीएम पीके पाण्डेय ने पुन: पत्र भेजा है।

बेनवंशी राजा ने कर लिया था कब्जा
इतिहासकारों के मुताबिक, यहां आदिवासी राजा के बाद बेनवंशी राजा ने इस पर कब्जा कर लिया था। गंगा तट झूंसी से त्योंथर आए बेनवंशी राजा ने त्योंथर को अपनी राजधानी बनाया। कोलगढ़ी में आदिवासी राजा का अधिकार था। झूंसी से बेदखल होकर आए बेनवंशी राजा को राज्य स्थापना एवं सुरक्षा की दृष्टि से किले की आवश्यकता थी। वे आदिवासियों को युद्ध में सीधे पराजित करने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने छल का सहारा लिया और आदिवासी राजा की कन्या से विवाह का प्रस्ताव रखा। वेनवंशी राजा की सेना बाराती बनकर किले में प्रवेश कर गई और बारात के रास-रंग में मदहोश आदिवासी राजा को मारकर किले पर कब्जा कर लिया।

कोलगढ़ी में 100 से अधिक शैल चित्र हैं। इनमें कोल राजाओं का इतिहास प्रदर्शित है। उनकी शासन व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य इन शैल चित्रों में हैं जिसका कई बार अध्ययन करने का प्रयास भी किया जा चुका है। इसकी संरचना खास है। गुम्बज को देखते हुए लोग अपनी दांतों तले ऊंगलियां दबा लेते हैं। इसका निर्माण पत्थर और खजुरी ईंट से कराया गया था। पेस्ट बनाने के लिए कत्था, गुढ़, उड़द की दाल, बेल, सुरखी व चूना सहित अन्य सामान का इस्तेमाल किया गया था। इस पेस्ट से बने भवन की लाइफ 300 साल तक मानी जाती है।

इतिहासकार असद खान ने बताया कि त्योंथर क्षेत्र में कोल राजाओं का शासन था, जिन्होंने यहां गढ़ी बनवाई थी। इसमें मौजूद शैल चित्रों में इतिहास के अनछुए पहलू छिपे हैं। इसको बनाने में पत्थर व खजुरी ईंट का इस्तेमाल किया गया था और एक विशेष प्रकार का पेस्ट तैयार किया गया था।

रीवा। जिस युवक के अग्नि को साक्षी मानकर महिला ने सात जन्म तक जीने की कसमें खाई थी कि उसी पति की महिला ने प्रेमी की चाहत में हत्या कर दी। साल भर बाद जब इस घटना की खौफनाक सच्चाई सामने आई तो उसे सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

साल भर पूर्व हुई थी युवक की मौत
विवि थाने के अजगरहा गांव निवासी राजू साकेत पिता रामदास 28 वर्ष की 12 अगस्त 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसकी अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिजनों ने उसकी हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका बिसरा जांच के लिए सागर भिजवाया। उसकी रिपोर्ट मिलने पर शराब में जहर होने की जानकारी सामने आई। हत्या की संभावना का पता लगाने के लिए थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी ने स्टाफ के साथ जब नए सिरे से इस पूरे मामले की जांच की तो उसकी पत्नी अर्चना साकेत का मायके लालपुर थाना अमरपाटन में रहने वाले युवक संदीप साकेत पिता राजेन्द्र साकेत के साथ प्रेम प्रसंग होने की जानकारी सामने आई।

पूछताछ में संदेहियों ने स्वीकारी घटना
पुलिस ने संदेह के आधार पर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खौफनाक सच सामने आ गया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा था। आरोपिया का शादी के पहले से ही उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन घर वाले उसके साथ शादी करवाने को राजी नहीं थे और उन्होंने लड़की की शादी अजगरहा गांव में रहन ेवाले राजू साकेत के साथ करवा दी। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई और उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

रीवा. रीवा में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही। सिंगरौली में विधायक के बेटे के वनकर्मियों को गोली मारने के मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि रीवा में भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अमहिया थाना क्षेत्र के एक सैलून का है जिसमें घुसकर भाजपा नेता व उनका साथी दुकान संचालक जो कि रिटायर्ड फौजी है उसके साथ मारपीट करते और दुकान में तोड़फोड़ करते नजर आ रहा है। मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है और यही वीडियो मंगलवार को जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

 

भाजपा नेता की गुंडागर्दी का LIVE VIDEO
वायरल वीडियो में जो भाजपा नेता मारपीट करते नजर आ रहा है वो ऋतुराज चतुर्वेदी है जो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। बताया गया है कि अमहिया निवासी दिनेश मिश्रा जो कि रिटायर्ड फौजी हैं वो मोहल्ले में ही सैलून संचालित करते हैं। सोमवार की शाम वे अपने सैलून में बैठे थे। उसी समय भाजपा नेता ऋतुराज चतुर्वेदी अपने साथी अनुराग मिश्रा के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की और दुकान में रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया।
सैलून संचालक के साथ हुई मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें भाजपा नेता ऋतुराज की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। वो साथी के साथ मिलकर दुकान संचालक को पीटते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहा है और बाद में जब लोगों की भीड़ जमा हो जाती है तो दुकान से रवाना हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें- 'हर रात बंगले पर नई लड़की बुलाता था एसडीएम', गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने लगाए आरोप


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भाजपा नेता ऋतुराज चतुर्वेदी की गुंडागर्दी का वीडियो जब मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच में लेने की बात कही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ऋतुराज का सैलून संचालक के बेटे से लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और इसी कारण वो पहले भी कई बार धमकियां दे चुका है। सोमवार की शाम वो अपने साथी के साथ दुकान पर पहुंचकर गाली गलौच कर रहा था और जब दुकान संचालक दिनेश मिश्रा ने ऐसा करने से मना किया तो मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी।

देखें वीडियो-

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.