>>: राजनीति के लिए छोड़ी नौकरी, नई पार्टी बनाएंगे आईएएस वरदमूर्ति

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भोपाल. सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने वाले आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा नया राजनीतिक दल बना रहे हैं। उन्होंने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नया दल बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने राज्य सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया था जोकि करीब डेढ़ माह पहले मंजूर भी कर लिया गया था. उन्होंने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया था। उनके इरादों की किसी को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को उन्होंने खुद अपने मंसूबे जाहिर किए। पत्रकार वार्ता में वरदमूर्ति मिश्रा राज्य की बीजेपी सरकार और सीएम शिवराजसिंह चौहान पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ ईवेंट पॉलिटिक्स हो रही है।

लोगों की परेशानियां, समस्याओं को दूर करने के लिए अब पालिटिकल पार्टी बनाउंगा- इस पूर्व अफसर ने पत्रकार वार्ता में कहा- करीब 5-6 सालों से मन में उथल-पुथल मची हुई थी। 25 साल तक एक दर्जन से ज्यादा जिलों में रहकर लोगों की परेशानियां जानीं. इन समस्याओं को दूर करने के लिए अब पालिटिकल पार्टी बनाउंगा।

वरदमूर्ति खासतौर पर राज्य की बीजेपी सरकार और सीएम शिवराजसिंह चौहान पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ ईवेंट पॉलिटिक्स हो रही है। सरकार ब्यूरोक्रेट्स के विचार सुन ही नहीं रही. हमारा प्रदेश नकली बीजों का हब बन चुका है। एमपी में कंज्यूमर फोरम में देश में सबसे ज्यादा नकली बीज के मामले दर्ज हैं। फर्टिलाइजर में फ्लाई ऐश और संगमरमर का चूरा मिला रहे हैं। आमजन के असल मुद्दों पर सरकार ध्यान ही नहीं दे रही। एमपी में सरकारों ने नागरिकों से जुड़े मूल मुद्दों पर ही काम नहीं किया।

वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल, प्रदेश में किसान बेहाल और बेरोजगारी भी बढ़ रही- 20 सालों में लोगों को मूल सुविधाओं से वंचित रखा है। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश में किसान बेहाल हैं और बेरोजगारी भी बढ़ रही है। पेयजल और बिजली संकट भी है। प्रदेश के आमजनों पर ऋण का बोझ है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.