>>: Digest for May 24, 2022

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

रीवा। हत्या कर फेंके गए युवती के शव की रविवार की सुबह पुलिस ने बारीकी से परीक्षण किया। युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और बाद में शव को एक खेत में फेंक दिया गया। घटना स्थल से कुछ दूर उसका बैग भी पड़ा मिला है। पुलिस ने फिलहाल भौतिक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

एक दिन पूर्व मिला था शव
मऊगंज थाने के फूल गांव में शनिवार की रात युवती का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान काजल जायसवाल पिता अनोखेलाल 19 वर्ष निवासी खटखरी थाना नईगढ़ी के रूप में हुई थी। वह शुक्रवार को घर से निकली थी जिसके बाद लापता हो गई। शनिवार की दोपहर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई थी और उसके कुछ घंटे बाद ही युवती का शव बरामद हो गया। रविवार की सुबह पुलिस ने सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की जेब में ईयर फोन, सात सौ रुपए, दो चिप, एक सिम कार्ड, मंगलसूत्र बरामद हुआ है। उसकी गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। युवती का गांव के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चलता था जिसका प्रेम पत्र मां ने पुलिस को दिया था जो युवती ने उक्त युवक को लिखा था।

45 हजार रुपए लेकर निकली थी युवती
मां के मुताबिक युवती घर से 45 हजार रुपए लेकर निकली थी जो अलमारी में रखे हुए थे। हालांकि घटनास्थल पर न तो उसका मोबाइल मिला है और न ही रुपए ही बरामद हुए है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उसका मोबाइल व रुपए लेकर चला गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं अब आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। युवती की मां घर में एक किराना दुकान संचालित करती थी जिसमें वह भी बैठती थी। उसका पिता एनडीपीएस एक्ट के मामले में फिलहाल जेल में है।

घर से सात सौ मीटर दूर मिला बैग, फंदे बने दुपट्टे ने पुलिस को किया हैरान
सुबह पुलिस ने आसपास इलाका सर्च किया तो घर से करीब सात सौ मीटर दूर उसका बैग बरामद हुआ। बैग में चार से पांच सेट कपड़े, मेकअप का सामान, खाने का सामान रखा हुआ था। इसके अतिरिक्त बैग में एक दुपट्टा मिला है जिसमें फंदा बना हुआ था। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इसी दुपट्टे से गला घोंटकर युवती की हत्या की गई है और बाद में दुपट्टे को बैग में रखकर उसे गांव के समीप फेंक दिया गया। घटना दिनांक को युवती किसी युवक के साथ घर से भागने के इरादे से सामान लेकर निकली थी। हालांकि वह युवक कौन था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रीवा। मई के पहले पखवाड़े में झुलसा देने वाली गर्मी वालेे मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार की दोपहर फिर मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद शहर सहित जिलेभर में धूलभरी तेज हवाएं चली। इस बीच कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। ग्रामीण अंचल में तेज रफ्तार से आंधी चलने से कई पेड़ धराशायी होने की सूचना है। एक दिन पहले पहडिय़ा के पास विद्युत लाइन का टावर गिर गया था, जिससे कई गावों की बिजली आपूर्ति बाधित है। सुबह से आसमान में उमड़-घुमड़ कर रहे बादल दोपहर बाद अचानक बरस पड़े। तंदूर सी धधक रही धरती पर बारिश की ठंडी बंूदे पड़ी तो गर्मी के तेवर फीके पड़ गए। बूंदाबांदी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक चलने वाले लू के थपेड़ों का दौर अचानक थम गया। शाम को पश्चिम से चली ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अंधड़ व बूंदाबांदी से न्यूनतम तामपान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। नौतपा से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल और अंधड़ के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की चाल बनी रहेगी। इससे इस साल नौतपा में औसत गर्मी पडऩे की संभावना है। गौरतलब है कि 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। नौतपा के इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पडऩे के कारण सबसे अधिक गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल नौतपा के कम तपने का अनुमान है। इस साल फरवरी महीने से ही औसत से अधिक गर्मी महसूस की जाती रही है।

बाजार में अफरा-तफरी जैसी बनी स्थिति
दोपहर बाद अचानक मौसम में बाए बदलाव की वजह से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। शहर में अधिकांश दुकानदारों में सामग्री बाहर रखने का प्रचलन है। अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू होने से वह अपने सामान को समेटने में परेशान होते दिखे। इसके अलावा ठेला व्यवसाई भी परेशान हुए।

रीवा. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की किस्त समय पर नहीं मिलने से हजारों की संख्या में मकानों का निर्माण अधूरा पड़ा है। अब बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है तो हितग्राहियों की चिंता बढ़ने लगी है। वे जनपद से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

कई लोगों ने कहा कि वह अपना पुराना मकान गिराकर आवास योजना के तहत पक्का मकान बना रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि समय पर किश्त मिल जाएगी जिससे बरसात के पहले मकान तैयार हो जाएगा। लेकिन अब किस्तें समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर एंटीबायोटिक लेना पड़ेगा भारी, कहीं आप तो नहीं ले रहे...

कई गांवों के लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत
गंगेव जनपद पंचायत क्षेत्र के रोजवह निवासी संजय सिंह एवं समयराज सिंह ने बताया कि शुरुआत किस्त मिलने के चलते छत लेवल तक मकान बना चुके हैं। अब किस्त नहीं आ रही है, जिसके चलते छत पड़ना मुश्किल हो रहा है। सरपंच, सचिव को लगातार आखिरी किस्त की राशि दिलवाने के लिए कहा जा रहा है लेकिन उनकी ओर से टालमटोल किया जा रहा है।

साथ ही जनपद के अधिकारियों को भी इस बारे में बताया गया लेकिन उनकी ओर से कोई पैरवी नहीं की गई। इस कारण जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। गंगेव जनपद में आवास योजना को लेकर व्यापक लापरवाही सामने आ रही है। बीते महीने समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने गंगेव जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हितग्राही किस्त के लिए भटक रहे हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.