>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अपने ही प्रदेश में बताना होगा कितने दिन रुकेंगे Monday 03 May 2021 04:25 AM UTC+00 भोपाल. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक है। ऐसे में अन्य राज्यों से लोग मध्यप्रदेश लौट रहे हैं। हालांकि पिछली बार की तुलना में इनकी संख्या कम है। फिर भी सरकार इनको लेकर गंभीर है। इन पर लगातार नजर बनाए हुए है। एक-एक प्रवासी श्रमिक का पंजीयन किया जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी ली जा रही है कि वे कहां डेरा डाले हैं। पूछा जा रहा है कि वे मध्यप्रदेश में कितने दिन रहेंगे। Must see: MP में कोरोना के ताजा आंकड़े सरकारी रिकार्ड पर नजर डाली जाए तो 11 हजार 211 प्रवासी श्रमिक मप्र आए हैं। इन्होंने छोटे शहरों में डेरा डाला है। सरकार पंजीयन कर रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें हुनर के हिसाब से रोजगार दिया जाएगा। उनसे अलग से पंजीयन फॉर्म भरवाया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था भी है। इसके लिए सरकार ने पोर्टल तैयार किया है। कंपनियों को जैसे श्रमिक की जरूरत है, वे जानकारी लेकर संपर्क कर सकती हैं। श्रमिक भी कंपनियों का विकल्प चुन सकते हैं। must see: जनता ने दल-बदल को नकारा ![]() यह जानकारी मांगी Must see: उपचुनाव नतीजे से भाजपा की बढ़ेंगी चुनौतियां कटनी में सबसे ज्यादा लौटे प्रवासी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


