>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Video Story- पुष्पराजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के सिर जनपद अध्यक्ष का ताज, जैतहरी में कांग्रेस की बाजी Thursday 28 July 2022 06:41 AM UTC+00 अनूपपुर. त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के तहत पहले चरण में 27 जुलाई को पुष्पराजगढ़ और जैतहरी जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित किया गया। पुष्पराजगढ़ में भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशी मिथिलेश सिंह के सिर अध्यक्ष का ताज सजा, वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय अशोक पांडेय ने बाजी मारी। जैतहरी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजीव सिंह अध्यक्ष और कांग्रेस के ही मनोज कुमार उपाध्यक्ष घोषित किए गए। |
यहां 41 वर्षो से संचालित समोसे और मुंगौडी की दुकान, समोसे का स्वाद चखने लगती है ग्राहकों की कतार Thursday 28 July 2022 06:52 AM UTC+00 अनूपपुर। बिजुरी नगर में सोनी मुंगौडी वाले के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सोनी के हाथों से बने समोसे, मुंगौडी, प्याजी बड़ा और सकौड़ा का स्वाद चखने के लिए शाम को सब्जी मंडी मार्ग पर ग्राहकों की कतार लग जाती है। अपने स्वाद को लेकर मशहूर इस दुकान पर प्रतिदिन बने हुए जायके का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रोजाना जमा होती है। लेकिन हालात यह कि जब तक दुकान की सामग्री समाप्त न हो ग्राहकों का आना नहीं बंद होता है। बताया जाता है कि यहां यह दुकान पिछले 41 वर्ष से सज रही है। जिसे पिछले 41 वर्षों से दुकान का संचालन कर रहे 60 वर्षीय राजेंद्र सोनी ने बताया कि वर्ष 1981 से वह नगर में दुकान लगा रहे हैं। दुकान की शुरुआत में उन्होंने 1 रुपए में 5 समोसे ग्राहकों को बेचा करते थे। वर्तमान में 15 के दो समोसे बेच रहे हैं। |
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से एसआई की धक्का मुक्की हुई वायरल, एसपी ने किया निलंबित Thursday 28 July 2022 05:52 PM UTC+00 अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना में पदस्थ एसआई और पुष्पराजगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के बीच किसी बात लेकर थाना भवन से धक्का मुक्की कर अधिवक्ता को बाहर निकालने जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर समाज में लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। हालंाकि यह वीडियो कब का और किस प्रकार की घटना से सम्बंधित हैं पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए सम्बंधित एसआई मंगला दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक ने भी इसे किसी अधिवक्ता धक्का मुक्की करते अशोभनीय बताया है। पुलिस अधीक्षक ने २८ जुलाई को सोशल मीडिया पर जारी हुए वीडियो के उपरांत किया है। वहीं इस प्रकरण में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के चेयरमैन डॉ विजय चौधरी ने पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है कि इस मामले की 1 माह के अंदर जांच कर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ को सौपने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इस मामले में थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम नरेन्द्र पाल ने बताया कि यह वीडियो लगभग पांच- छह माह पुराना है। उस दौरान राजेन्द्रग्राम में किसी डकैती के प्रकरण में एसआई मंगला दुबे कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लाए थे। जिसमें आरोपियों के पक्ष से पुष्पराजगढ़ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों ग्रामीण थाना पहुंचे थे। इसमें थाना परिसर में काम में बाधा नहीं पहुंचाने और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को बाहर जाने के बार बार की गई अपील के बाद भी नहीं सुनने पर एसआई ने गुस्सा जताते हुए इस घटना को अंजाम दिया था। लेकिन उस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की ओर से कोई शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई गई थी। |
स्कूली वाहन की दुर्घटना के बाद सडक़ पर उतरे यातायात अमला, 6 वाहन पकड़ाए, अन्य विभागीय अधिकारी गायब Thursday 28 July 2022 06:00 PM UTC+00 अनूपपुर। अनूपपुर-चचाई मार्ग के परसवार गांव के पास क्षमता से अधिक लग्जरी कार में बैठे स्कूली बच्चें और चालक की लापरवाही में हुई दुर्घटना में गंभीर हुई छात्रा टीशा जगवानी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्रा का इलाज बिलासपुर में कराया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि अब घबराने की बात नहीं, हालत स्थित हैं और जल्द ही सुधार हो जाएगा। जिसके बाद परिजनों के साथ नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर घटना से सबक लेते हुए २८ जुलाई की सुबह यातायात अमला स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल में सडक़ पर उतरा। जहां जांच कार्रवाई के दौरान ६ स्कूली वाहनों को पकड़ा। इसमें ४ की बिना फिटनेस वाहन दस्तावेज पाए गए। वहीं दो की जांच में दस्तावेज मंगवाए हैं। जिला यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमरे ने बताया कि दोषी पाए गए वाहनों के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अब प्रति सुबह यातायात अमला विभिन्न मार्गो पर स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल और सीट के अनुसार बच्चों के बैठने की क्षमता की जांच भी करेगी। |
Video Story- कोतमा और अनूपपुर में जनपद अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, चार जनपद में तीन पर भाजपा Thursday 28 July 2022 06:20 PM UTC+00 अनूपपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए जनपद सदस्यों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए २८ जुलाई को अनूपपुर और कोतमा जनपद में सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया गया। जिसमें कोतमा में निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। कोतमा जनपद पंचायत में अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीवन सिंह एवं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभिषेक सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। 28 जुलाई को निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन की प्रक्रिया में जीवन सिंह बेलगांव निवासी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिंह ने नामांकन दाखिल किया। लेकिन इन दोनों के अलावा विरोध में किसी ने भी नामांकन दर्ज नहीं कराया। जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने जनपद पंचायत अध्यक्ष कोतमा के लिए जीवन सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिंह को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिए। हालंाकि अभिषेक सिंह इससे पूर्व भी उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। जबकि जीवन सिंह कोतमा जनपद के लिए नए चेहरे हैं। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि कोतमा में १० जनपद सदस्य वार्ड है, जिसके लिए यहां चुनाव में ५७ प्रत्याशियों ने अपने भाग्य आजमाने चुनाव लड़ा था। यहां विजयी जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मिलन सुबह ११ बजे से दोपहर ३ बजे तक कराया गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |





