>>: Digest for March 23, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

खंडवा. पर्यावरण जागरुकता और पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने वन विभाग ग्रह-नक्षत्रों, राशियों को माध्यम बना रहा है। पौधे लगाने के लिए लोगों को ग्रहों और नक्षत्रों के राशियों पर असर करने वाले पौधे लगाने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग की निमाड़ नर्सरी में करीब ३० किस्म के पौधे तैयार किए जाते है। अब इन्हें राशियों और ग्रह-नक्षत्रों से जोड़ा जा रहा है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के लिए प्रेरित हो।
यूं तो पर्यावरण जागरुकता के लिए हर साल शासकीय, गैर शासकीय तौर पर सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान सहित अन्य लोग पौधरोपण करते हैं। पौधरोपण के बाद संरक्षण के अभाव में ५० से ६० प्रतिशत तक पौधे नष्ट हो जाते है। पौधरोपण को शत-प्रतिशत के करीब पेड़ बनने तक संरक्षण मिले, इसके लिए वन विभाग ग्रह नक्षत्रों से जोड़ रहा है। नर्सरी प्रभारी जीएल यादव ने बताया इसका मकसद ये है कि पौधे लगाने वाले पौधों का पूरी तरह से संरक्षण करे। राशि और ग्रह नक्षत्र से पौधरोपण जुड़ा होने से लगाने वाले का भी इस ओर पूरा ध्यान रहेगा। निमाड़ नर्सरी में पौधा लेने आने वाले लोगों को भी नर्सरी द्वारा राशि के अनुसार पौधा दिया जा रहा है।

खंडवा. कोविड-१९ को लेकर लगातार सख्ती बढ़ते जा रही है, बावजूद गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। आम लोगों के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी कमजोर पड़ रही है। यही हाल सब्जी मंडी के है। यहां हर सुबह सैकड़ो की संख्या में किसान और खरीददार पहुंच रहे है। लेकिन यहां न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है, और न ही मास्क का। जबकि इस मंडी में महाराष्ट्र के नासिक से फल भी आ रहे है। मंडी अफसर कोरोना संक्रमण को लेकर हाथ पर हाथ धरे स्टाफ की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे है।
रविवार अलसुबह शुरू हुई सब्जी मंडी में सैकड़ो की संख्या में किसान और खरीदार पहुंचे। सब्जी बेचने वालों से लेकर खरीदने वालों तक कोई भी कोविड-१९ गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा था। इस मंडी में महाराष्ट्र से अंगूर बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। अंगूर बचने वाले व्यापारी तक गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है। एक ओर जहां जिला प्रशासन पूरे शहर में गाइडलालन को लेकर जागरूक कर रहा है, वहीं मंडी प्रशासन सूध तक नहीं ले रहा है। मंडी सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी ने अपनी जिम्मेदारी यह कहते हुए टाल दी कि हमारे पास स्टॉफ नहीं है। अगर मंडी आने वाले किसान और खरीददारों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया तो किसान संगठन घेराव कर देता है। हमसे जितना प्रयास हो रहा है, हम कर रहे हैं।

खंडवा. जिले की मॉडल और उत्कृष्ट स्कूलों में कक्षा ९वीं में प्रवेश के लिए आज प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए १ हजार २८४ विद्यार्थियों ने फार्म भरा था, जबकि आज परीक्षा देने के लिए १ हजार १२४ विद्यार्थी ही केंद्र पहुंचे। परीक्षा के लिए जिलेभर में सात केंद्र बनाए गए थे। पुनासा स्थित उमावि स्कूल में उत्कृष्ट स्कूल में प्रवेश परीक्षा देने के लिए एक मात्र छात्रा पहुंची, जिसे हॉल में बैठाकर परीक्षा ली गई।
बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने हर एक जिले में एक उत्कृष्ट स्कूल और ब्लाक स्तर पर मॉडल स्कूल बनाएं गए है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को विशेष रूप तैयार किया जाता है। कोरोना संक्रमण के पहले तक इन स्कूलों में प्रवेश के लिए तय सीटे की तुलना में कई अधिक आवेदन आते थे। लेकिन इस बार कम विद्यार्थियों ने ही इस प्रवेश परीक्षा में रूची दिखाई है। बता दे कि जिले में एक उत्कृष्ट स्कूल है, जिसमें २४० सीटे है। इसी तरह चार मॉडल स्कूलों में १००-१०० सीटें है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। जिसमें १ हजार २८४ परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था, लेकिन आज परीक्षा में १६० विद्यार्थी शामिल नहीं हुए है। वहीं परीक्षा केंद्र बने पुनासा में एक ही छात्रा विद्या परदेशी प्रवेश परीक्षा देने के लिए पहुंची।

खंडवा. जिले में आंधी व बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर में शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने पलटा खाया और तेज अंधड़ के साथ करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। वहीं अचानक आए अंधड़ से शहर के घंटाघर क्षेत्र के बिजली खंबों पर पेंड़ों की डालिया गिर जाने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और अन्य कई तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे घंटाघर क्षेत्र में होने वाली पानी सप्लाई भी बधित हो गई जिससे वहां के रहवासियों को पानी की समस्या से जुझान पड़ा। जिसके बाद बिजली कर्मियों के प्रयास से दोपहर 2 बजे बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया।
बिगड़े मौसम से परेशानी
शहर सहित जिलेभर में पिछले एक सप्ताह से बिगड़े मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज आंधी और बारिश ने यहां व्यापक नुकसान किया। जिलेभर में कई पेड़ सहित बिजली के पोल व तार टूट गए। जिससे शहर के कई क्षेत्र में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही और लोगों को बिजली के साथ पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। पानी के लिए हैंडपंप पर भीड़ लगी रही। दिनभर विद्युत का आना-जाना लगा रहा।

खंडवा. कोरोना संक्रमण का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर २० नए मरीज मिले है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या २६०६ हो गई है। इसमें से एक्टिव केस १५२ है। गंभीर मरीजों की संख्या भी ३९ हो गई है। क
कोरोना संक्रमण के कहर का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जनवरी और फरवरी में मिले मरीजों से दो गुने मरीज तो मार्च के २१ दिनों में ही सामने आ चुके है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के बाद भी संक्रमण को रोकने के लिए नियमों का पालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है। जनवरी २०२१ में कोरोना के कुल ९५ मरीज मिले थे और मौत का आंकड़ा शून्य रहा था। फरवरी में तो कोरोना संक्रमण बहुत ही कम हो गया था। फरवरी में महज ५० मरीज ही मिले थे। मार्च के पहले १५ दिन तक भी स्थिति ठीक थी, लेकिन इसके बाद हालात बिगडऩे लगे। नए साल के पहले ढाई माह में इकाई की संख्या में सामने आ रहे मरीजों की संख्या १५ मार्च से दहाई में बदल गई। मार्च में अब तक कुल २१३ मरीज रविवार तक मिल चुके थे। जिसमें १५१ मरीज तो सिर्फ पिछले सात दिन में मिले है। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इस समय ३९ मरीज गंभीर होने से कोविड अस्पताल में भर्ती है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को कुल ३६७ लोगों के सैंपल लिए गए है। जिसकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

खंडवा.
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्गों के टीकाकरण का ग्राफ हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स से ज्यादा है। हालांकि रोजाना तय किए जा रहे लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण अभी भी नहीं हो रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर अनय द्विवेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में नाराजगी भी जताई है। उन्होंने लक्ष्य से कम टीकाकरण होने पर संबंधितों के वेतन काटने को भी कहा है। सोमवार को कुल 41 केंद्रों पर 3925 हितग्राहियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 3026 हितग्राहियों ने टीकाकरण कराया। इसमें सर्वाधिक संख्या बुजुर्गों की 2487 रही।
सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण करने को कहा है। उन्होंने कहा कोविड वैक्सीनेशन निर्धारित लक्ष्य जितना कम होगा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का वेतन उसी अनुपात में काटा जाएगा। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन 2-3 बार अपने सभी बीएमओ से वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी लेकर उपलब्ध कराएं तथा जितना लक्ष्य दिया गया है, उतने लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्यत: किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सीइओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर राजेश जैन, सीएमएचओ व जिला टीकाकरण अधिकारी वैक्सीनेशन की प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे।
1.19 लाख बुजुर्गों को लगान है टीका
सोमवार को कुल 41 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 3925 हितग्राहियों में से 3026 ने टीका लगवाया है। इसमें 68 हेल्थ वर्कर्स ने पहला, 20 ने बूस्टर डोज लगवाया है। वहीं, 61 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहला और 208 ने दूसरा डोज लगवाया। 45-59 वर्ष आयु वाले 182 लोगों ने टीकाकरण करवाया। सर्वाधिक टीकाकरण 2487 बुजुर्गों का हुआ है। अब तक हुए टीकाकरण में 17760 बुजुर्ग टीका लगवा चुके है। जिले में कुल 1.19 लाख बुजुर्गों को टीका लगाया जाना है।
ये है टीकाकारण की स्थिति
5576 हेल्थ वर्कर्स ने लगवाया पहला डोज
3777 हेल्थ वर्कर्स लगवा चुके बूस्टर डोज
4959 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा पहला टीका
2323 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही लगवाया दूसरा डोज
1428 हितग्राही 45-59 साल वाले लगा चुके टीका
17760 बुजुर्गों ने करवाया टीकाकरण
36223 कुल टीकाकरण की स्थिति

खंडवा.
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश तलाई काकड़ रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास रहने वाले एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव घर के बाहर मिला है। घटना रविवार रात 11.40 बजे की है। युवक के मकान मालिक ने शव देखकर परिजनों का सूचना दी। घटना के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण सिर पर चोट लगना सामने आया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि ये हत्या है या दुर्घटना।
मिस्त्री का काम करने वाला कमल उर्फ करण पिता भंवरसिंह काजले (40) रविवार शाम को घर से बाहर निकला था। रात करीब 11.40 बजे उसके मकान मालिक गजेंद्रसिंह चौहान ने बालकनी से बाहर देखा तो नीचे सड़क पर करण पड़ा हुआ दिखा। जिसके बाद मकान मालिक ने करण की मां सोनाबाई को पुकार लगाई। करण के सिर में चोट लगी थी और गंभीर रूप से घायल था। पास ही रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना 108 और थाने में दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सोमवार सुबह सीएसपी ललित गठरे, टीआई बीएल मंडलोई, फारेंसिक अधिकारी व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। घर के ठीक सामने युवक का शव मिला था। यहां जमीन मिट्टी वाली थी और दो बहुत ही छोटे पत्थर भी पड़े थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर भी खून के छीटे मिले है। पुलिस डॉग भी क्षेत्र में घुमकर वापस घटनास्थल पर ही आ गया। बताया जा रहा है कि युवक के तीन बच्चे है, पत्नी दो बच्चों के साथ सनावद में रहती है। वो घर में मां और छोटे भाई व बड़े बेटे के साथ रहता था। मृतक की मां सोनाबाई का कहना है कि जब भी वो घर आता था तो चिल्लाते हुए आता था। रविवार की रात मकान मालिक के बताने से पांच मिनट पहले ही वे करण को देखने घर से बाहर निकली थी। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा है।
मामले में कर रहे जांच
पीएम रिपोर्ट में सिर पर पत्थर की चोट लगने से मौत होना पाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना है या हत्या इसका खुलासा जांच के बाद किया जाएगा।
ललित गठरे, नगर पुलिस अधीक्षक

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.