>>: Digest for November 11, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

शहडोल. कलेक्टर वंदना वैद्य की उपस्थित में कोविड वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति के लिए जिले के समिति प्रबंधकों एवं सेल्समैनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी की सहभागिता से ही कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान सफल होगा। समिति प्रबंधक एवं सेल्समैन यह तय करें किए समितियों में खाद्य उठावं के लिए आने वाले किसानों एवं खाद्यान्न की दुकानों में आने वाले राशन उठाव के हितग्राहियों से उनके और उनके परिवार के कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त करें। इसके लिए सभी दुकानों में एक रजिस्टर संधारित किया जाए और जानकारी संकलित की जाए। जिले में 10 नवम्बर, 17 नवम्बर, 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को कोविड वैक्सीनेशन का महा अभियान कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज सभी 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगवाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पूर्व की भॉति डियू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देकर लोगों को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन सभी के सहभागिता से किया जाए। सभी प्रबंधक एवं खाद्यान्न दुकानों के संचालक इस कार्य में महती भूमिका अदा कर सकते है। सभी मिलजुल कर प्रयास करे कि 31 दिसम्बर 2021 तक जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड.19 का द्वितीय डोज लग सके। जिससे जिले के सभी लोग कोरोना महामारी से बच सकें। मिलजुल किया गया प्रयास से यह संभव हो सकेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उपायुक्त सहकारिता शकुन्लता ठाकुर, जिला प्रबंधक सहकारी बैंक राजेश रैकवार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर सहित जिले के सहकारी समिति के प्रबंधक एवं सेल्समैन उपस्थित थे।
ड्यू लिस्ट लेकर घर-घर पहुंचे ग्राम स्तरीय टीम
कलेक्टर वंदना वैद्य ने कोविड वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति के लिए जिले के महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजरो, स्कूल के प्राचार्यों, सेक्टर आफिसर, पीडीएस दुकान के संचालको व वैक्सीनेशन कार्य में जुडे हुए अन्य लोगों से वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी परिणाममूलक कार्ययोजना बनाकर कार्य करे कि 31 दिसम्बर 2021 तक जिले के सभी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन का द्वितीय डोज लग सके। अभियान के पूर्व ग्राम स्तरीय टीम ड्यिू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देकर लोगों को पीले चावल का आमंत्रण देते हुए लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का पुायदा बताते हुए प्रेरित करें तथा दिव्यांग व वृद्धजनों को जो वैक्सीनेशन स्थल तक नही आ सकते उन्हें वैक्सीनेशन स्थल पर ले जाकर वैक्सीनेशन कराएं। इस कार्य के लिए जन अभियान परिषद के सदस्यों, कोरोना वालेंटियर, मीडिया से जुड़े हुए लोगों, स्वयसेवी संस्थाओं, ग्राम, ब्लॉक तथा जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों का सहयोग लेकर सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड का द्वितीय डोज लगवाएं।

शहडोल. छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर के भारत माता स्कूल में यातायात शिक्षा एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान यातायात डीएसपी अखिलेश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है। यातायात नियमों का पालन करने से आप सुरक्षित रहेंगे। हादसे के मामले में महिलाओं की संख्या कम है जिसकी प्रमुख वजह यह है कि महिलाएं शहर से बाहर बहुत कम संख्या में वाहन चलाने जाती है। जबकि युवा वर्ग बड़ी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। स्पीड लिमिट क्रास कर असावधानी बरतने की वजह से हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती है। नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले ज्यादातर हादसे का शिकार होते हैं। इसलिए आवश्यक है कि वाहन चलाते समय स्पीड लिमिट के साथ ही यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अखिलेश तिवारी, यातायात प्रभारी प्रियंका शर्मा, विवेकानंद तिवारी, विभव शुक्ला, जगन्नाथ सिंह, प्राचार्य किशोर श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

शहडोल/छिंदवाड़ा. छठ पूजा को लेकर प्रदेशभर में उत्साह की लहर नजर आई। शाम होते ही महिलाओं ने घाटों के समीप पहुंचकर पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। गुरुवार को महिलाएं उगते सूर्य को अर्ध्य देंगी, इसी के साथ छठ पूजा का समापन होगा।

छठ पूजा- पानी में खड़े होकर दिया डूबते सूर्य को अर्ध्यछठ पूजा- पानी में खड़े होकर दिया डूबते सूर्य को अर्ध्य

शाम होते ही घाटों और सरोवरों के समीप महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी, सौलह श्रंगार में सजी महिलाओं ने घाट पर छठ माई की पूजा अर्चना करने के साथ ही डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया, इस अवसर पर छठ माता की कहानी भी सुनाई गई। ऐसे में जल सरोवरों के समीप भी काफी चहल पहल नजर आई। अब गुरुवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन होगा और महिलाएं व्रत खोलेंगी।

छठ पूजा- पानी में खड़े होकर दिया डूबते सूर्य को अर्ध्य

छठ पूजा महोत्सव की शुरुआत नहाए खाए के साथ हुई थी। इस दौरान सुबह आम की दातुन से दातुन कर पवित्र स्नान किया गया, इसके बाद श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखा और शाम को गुड़ और अरवा चावल से बनी खीर, लौकी की सब्जी और रोटी का भोग लगा कर प्रसाद के रूप में ग्रहण कर व्रत खोला। इसके बाद निर्जला व्रत की शुरूआत हो गई। 10 नवम्बर को श्रद्धालु महिलाओं ने घाटों पर जाकर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। व्रतधारी महिलाओं ने सूर्यास्त के समय पकवान, ऋतु फल, बांस के सूप में सजाकर घुटनों तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.