>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
इंजीनियर के जज्बे को सलाम, पुरानी राजदूत को बना दिया सेनेटाइजर मशीन Tuesday 04 May 2021 02:27 PM UTC+00 छिंदवाड़ा. कहते हैं आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है और यह बात एक इंजीनियर ने साबित भी कर दिखाई है। इंजीनियर (engineer) ने कोरोना संक्रमण (corona virus) के दौरान एक ऐसी मशीन की कल्पना की जो बहुत सस्ती, सुंदर और टिकाउ भी हो। सोच को कुछ ही दिनों में इंजीनियर ने अपनी पुरानी बाइक (old bike) पर साकार कर दिखाया, अब उसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। मामला छिंदवाड़ा (chhindwara) का है जहां इंजीनियर हुजैफी खान ने पुरानी राजदूत (rajdoot bike) को सेनेटाइजर मशीन (sanitizer machine) में तब्दील कर दिया है और जनसेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। ये भी पढ़ें- एक तरफ हो रही थी ननद की विदाई और दूसरी तरफ भाभी की उठी अर्थी, रुला देगी ये घटना ![]() राजदूत वाला 'देवदूत' ये भी पढ़ें- बाइक पर लेकर भटकते रहे मां और भाई, इलाज मिलने से पहले ही बाइक पर ही थम गईं सांसें ![]() हमारा देश और शहर ज्यादातर गली और कस्बों में बसा हुआ है जहां पर बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकतीं, जिस वजह से यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और संक्रमण की चेन हमें तोड़नी है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए गाड़ी कंपैक्ट डिजाइन की चाहिए जो छोटी गली मोहल्ले और जहां पर भी बड़ी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं वहां पर आसानी से जा सके। इसलिए पेशे से इंजीनियर हुजैफी खान ने अपने पापा अबुशहमा खान की पुरानी गाड़ी को सेनेटाइजेशन बाइक बना दिया। ये भी पढ़ें- एक बाइक पर 6 सवारी, पुलिस ने रोका और हाथ जोड़कर बोली- धन्य हो प्रभु ! ![]() हुजैफी खान का कहना है कि इंजीनियर्स को आगे आकर इस माहामारी को रोकने के लिए पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट मशीन का निर्माण करना चाहिए। हुनर सब के पास है निखारना होना। उनके मार्गदर्शक बड़े भाई इंजीनियर कैफ़ी खान है और प्रेरणा स्त्रोत उनका परिवार है। देखें वीडियो- |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




