>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
क्रेशर प्लांट में उड़ रहे धूल के गुबार से सांस लेना हो रहा दूभर, आवागमन में होती है परेशानी Saturday 17 April 2021 02:37 PM UTC+00 कटनी. विजयराघवगढ़ क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक स्टोन क्रेशर प्लांट संचालित हैं। इन प्लांटों में सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रहीं हैं। इनकी मनमानी पर रोक लगाने वाले अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। क्रेशर प्लांट संचालन के लिए सरकार के नियम निर्धारित है लेकिन नियम का पालन नहीं किया जाता। बता दें कि विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के नन्हवारा ग्राम में कैमोर झुकेही मार्ग से मात्र सौ मीटर की दूरी पर लगा यह क्रेशर प्लांट वहां बसी बस्ती के लोगों के लिए बीमारी की देन बना है। प्रदूषण विभाग के नियमों को ताक पर रखकर प्लांअ चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस क्रेशर प्लांट में न तो बाउंड्रीवाल है और नाही पेड़-पौधे, पानी का छिड़काव भी नहीं होता। फिर भी यह क्रेशर नियमों को ताक पर रखकर अफसरों के आशीर्वाद से चल रहा है। इसी क्रेशर के पास गौ शाला भी बनी हुई है। प्रदूषण इतना कि रोड से निकलने वाले वाहन तक नहीं दिखते। दोपहिरया वाहन चालक व राहगीर धूल के कड़ आंख में आने से कई बार भिड़ भिड़ जाते हैं। वहीं पास में बस्ती के लोग क्रेशन के प्रदूषण से त्रस्त हो चुके हैं, लेकिन क्रेशर संचालक अपनी मनमानी पर उतारू है। ग्रामीणों को सिलिकोसस का खतरा इनका कहना है |
पहली किश्त का हितग्राही कर रहे इंतजार, आवास मिलने की आस में तोड़ डाले मकान Saturday 17 April 2021 02:54 PM UTC+00 कटनी. गरीब तबके के लोगों को सरकार के पीएम आवास सुविधा का लाभ पाने महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बुधनवारा का सामने आया है। जहां पीएम आवास की सुविधा मिलने पर घर बनाने पहली किश्त की राशि आने का इंतजार हितग्राही कर रहे हैं। हितग्राही जल्द से जल्द आवास बन जाये इसके लिए अपने स्वयं आशियाना तोड़ दिए हैं, लेकिन अभी तक राशि नहीं आने से हितग्राही परेशान होने लगे हंै। ग्राम पंचायत बुधनवारा के पीएम आवास हितग्राही मीरा बाई काछी, कल्लू बाई लोधी, ओमकार लोधी, अजमेर सिंह, रमेश काछी, हलीमन बी, रमेश साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत बुधनवारा को वर्ष 2021-22 के लिए 110 पीएम आवास का लक्ष्य मिला है। आवास के लिए तोड़ दिए मकान इनका कहना है |
कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक व प्रोफेसर ने दिया यह खास संदेश Saturday 17 April 2021 03:11 PM UTC+00 कटनी. वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से समाज में भय का माहौल निर्मित हो गया है। इसकी मुख्य वजह है लोगों के चारो तरफ कोविड के कारण मिल रहे खराब संदेश हैं। लोग भयभीत हो गए हैं। यह वक्त डरने, भयभीत होने का नहीं बल्कि पूरी सकारात्मक ताकत के साथ महामारी से लडऩे का है। शासन-प्रशासन द्वारा तय गाइड लाइन का पालन करते हुए हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी है, क्योंकि अब लोगों की सुरक्षा व्यवस्था महकमा व प्रशासन के बूते की बात नहीं रहे गई है। संपूर्ण लॉकउाउन के बाद भी महामारी की चैन जिले में नहीं टूट रही। हर दिन रिकॉर्ड मरीज सामने आ रहे हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि स्वास्थ सुविधाओं और व्यवस्थाओं में इजाफा जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रही। सोशल मीडिया में चलने वाले संदेशों से लोग और डर रहे हैं। ऐसे में वक्त है लोगों को सकारात्मक संबल देने का और लोगों को संक्रमण से बचाने का। जिला चिकित्सालय से सेवानिवृत्त सीएस डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण से कोई कोना नहीं बचा है। इस लिए सावधानी बहुत जरूरी है। युवाओं में सजगता बेहद जरूरी है, सावधानी और समझदारी बेहद आवश्यक है। पिछली बार 60 प्लस ज्यादा थे, इस बार युवाओं को भी संक्रमित तेजी से कर रहा है। लोग बहुत आवश्क होने पर ही निकलें, मास्क लगाए, सामाजिक दूरी का पालन करें। लोग सोशल मीडिया में सकारात्क संदेश जारी करें। घर पर लोग गर्म पानी से कुल्ला व हल्दी-नमक के गरारे करते रहें। मल्टीविटामिन, जिंक, बी-काम्पलेक्स, विटामिन सी एम्युनिटी के लिए लेते रहें। सुबह-शाम भांप आवश्य रूप से लेकि, ताकि वायरस घातक न हो। बुखार तेजी से आ रहा है। अब 10 दिनों तक असर रह रहा है। तीसरे-चौथे दिन सीटी स्कैन में कम संक्रमण दिखता है, बाद में बढ़ जाता है। ऑक्सीजन लेवल 95 से कम होने पर ही अस्पताल जाएं। शासन द्वारा तय उपचार का प्रोटोकाल अवश्य पालन करें। एकसाल बाद भी बेपरवाही |
ट्रक से हो रही थी गांजा तस्करी, घेराबंदी कर पुलिस ने तस्करों को दबोचा Saturday 17 April 2021 03:32 PM UTC+00 कटनी. ढीमरखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया है। आरोपियों करते हुए गिरफ्तार करते ट्रक को जप्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 9619 ढीमरखेड़ा की ओर जा रहा है, उससे गांजा की तस्करी हो रही है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने टीम गठित की। इसमें उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जयसवाल, राजकुमार अहिरवार, आरक्षक पंकज सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज दुबे, आरक्षक प्रशांत एवं सत्येंद्र को मौके के लिए रवाना किया गया। ग्राम पौड़ी रोड पर पहुंचकर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान उक्त ट्रक की घेराबंदी करते हुए सिमरिया ठिर्री पुल के पास तलाशी के दौरान संतोष यादव (50) निवासी सिंधी कैंप झिन्ना मोहल्ला हनुमानताल जबलपुर एवं रवि पटेल (38) निवासी उर्दूआ बघेली थाना पनागर के कब्जे से 45 किलो गांजा एवं 3000 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिलने पर उनके विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजे गए । आरोपियों ने पूछताछ में गांजा उड़ीसा से खरीदकर विलायतकला बड़वारा क्षेत्र में बेचने की जानकारी दी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




