>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
IRCTC : सोमनाथ का बदल गया मार्ग, विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन रहेगी रद्द Tuesday 09 April 2024 07:20 AM UTC+00 जबलपुर. जबलपुर रेल मण्डल के कटनी-बीना सेक्शन में गणेशगंज स्टेशन पर अधोसरंचना के कार्य होने हैं। इसके चलते विंध्याचल एक्सप्रेस, मेमू सहित कुछ अन्य ट्रेनों को निरस्त किया गया है। सोमनाथ एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। बीना-दमोह एक्सप्रेस 14 अप्रेल से 16 अप्रेल तक 3 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी। दमोह-बीना एक्सप्रेस 15 अप्रेल से 17 अप्रेल तक 3 ट्रिप, बीना- कटनी मुड़वारा मेमू 14 अप्रेल से 16 अप्रेल तक 3 ट्रिप, कटनी मुड़वारा- बीना मेमू 14 से 16 अप्रेल तक 3 ट्रिप, भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 14 अप्रेल से 16 अप्रेल तक 3 ट्रिप, इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 14 अप्रेल से 16 अप्रेल तक 3 ट्रिप, रीवा- डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 14 अप्रेल और डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 15 अप्रेल को रद्द रहेगी।
जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी रहेगी निरस्त- कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर रेललाइन को जोड़ने के लिए छतैनी, ब्यौहारी, दुबरी कलां और विजयसोता स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल 9 से 22 अप्रेल तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 से 22 अप्रेल तक व सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 अप्रेल से 23 अप्रेल तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। यह रहेगा मार्ग |
MPPSC का शेड्यूल बिगड़ा, जून में होंगी परीक्षाएं- देखें पूरी सूची Tuesday 09 April 2024 07:45 AM UTC+00 जबलपुर. मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित होने वालीं परीक्षाएं इस बार भी समय पर नहीं हो सकेंगी। आयोग ने परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करते हुए कहा था कि इस बार किसी भी परीक्षा की तारीख में बदलाव नहीं होगा। इसी निर्णय के चलते आयोग ने अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद भी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 आगे नहीं बढ़ाई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते आयोग का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। अब इस दिन परीक्षाएं
अप्रेल-मई में एक हजार से ज्यादा पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया है। यह परीक्षाएं अब जून में होंगी, जिससे आगे होने वाली परीक्षाओं में भी परिवर्तन हुआ है। आयोग ने 8 विषयों में 863 पदों के लिए सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022, 110 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 और 60 पदों के लिए राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2023 में बदलाव किए हैं। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 अप्रेल में होनी थी, जो अब 23 जून को होगी। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023, 30 जून से रखी गई है। 140 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 2961 उम्मीदवार बैठेंगे। 12 सहायक वन संरक्षक और 128 क्षेत्रपाल के रिक्त पद रखे हैं। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 9 जून से होगी।
परीक्षा केंद्रों पर होगी परेशानी आयोग का कहना है कि जिन सरकारी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, वहां के स्टाफ की ड्यूटी लोकसभा चुनाव के निर्वाचन कार्य में लगाने से भी परीक्षा बाधित होने की आशंका थी। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कैलेंडर में परिवर्तन किया गया है। जून से दिसंबर के बीच आयोग कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाने वाला है, ताकि जो शेड्यूल कुछ हद तक पटरी पर आ सके। |
ब्रेकिंग न्यूज: जबलपुर के शिक्षा माफिया में हडक़ंप, राधिका, संगम और चिल्ड्रन बुक हाउस पर एक साथ छापा कार्रवाई Tuesday 09 April 2024 08:11 AM UTC+00 जबलपुर. शहर के शिक्षा माफिया की लूट का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं की साठगांठ को खोलने में लग गया है। पिछले दस दिनों से लगातार हो रही कार्रवाई के बाद माफिया में भगदड़ मची है। कहीं से कोई पहुंच, पहचान असर न होता देख शिक्षा माफिया के हाथ पैर फूल गए हैं। वहीं शहर के आमजनों ने इस कार्रवाई और जिला कलेक्टर की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।
मंगलवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर शहर के नामी पुस्तक विक्रेताओं पर एक साथ छापामार कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के चारों और पाटन एसडीएम को कलेक्टर सक्सेना ने बुक सेलर्स की जांच के दिए हैं इसी क्रम में गोरखपुर स्थित संगम बुक डिपो पर एडीएम गोरखपुर के नेतृत्व में जांच की कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम आधारताल शिवाली सिंह के नेतृत्व में उखरी तिराहे एवं गोलबाजार स्थित न्यू राधिका बुक पैलेस की दोनों दुकानों पर, एसडीएम रांझी रघुवीर सिंह मरावी के नेतृत्व में नौदरा ब्रिज स्थित चिल्ड्रन बुक डिपो पर कार्यवाही जारी। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य पुस्तक विक्रेताओं व माफिया के लोगों में दहशत फैली हुई है। कलेक्टर ने शहर में फर्जी आईएसबीएन नम्बर से किताबें बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने शिक्षा माफिया की कमर तोडऩे और स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के बीच चल रहे घालमेल से लुट रहे परिजनों को बचाने के लिए नंबर जारी किया था। जिस पर रोजानों ढेरों शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। |
Lokayukta : दफ्तर में ₹10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, कलेक्टर ने निलंबित किया Tuesday 09 April 2024 09:29 AM UTC+00 जबलपुर. जिले की गोरखपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन ऋषि पांडे और सहायक ग्रेड टू अशोक रजक को लोकायुक्त संगठन की जबलपुर यूनिट ने सोमवार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बाद में दोनों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। लोकायुक्त टीम ने बताया कि बाजानामठ निवासी सच्चिदानंद गिरी गोस्वामी की सास के नाम एक प्लॉट है। उसका नामांतरण होना था। उन्होंने गोरखपुर तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था। वहां पदस्थ बाबू ऋषि और अशोक रजक ने उनसे नामांतरण आदेश पारित करने के एवज में दस हजार रुपए मांगे। मामले की शिकायत सच्चिदानंद ने लोकायुक्त संगठन से की थी। जांच के दौरान टीम ने बाबुओं की बातों को टेप किया। सच्चिदानंद को दोनों ने रिश्वत की रकम लेकर सोमवार को कार्यालय में बुलाया। इसकी जानकारी सच्चिदानंद ने लोकायुक्त टीम को दी। टीम पहले ही वहां पहुंच गई। जैसे ही दोनों ने रिश्वत ली लोकायुक्त की टीम ने बाबुओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके हाथ धुलवाए गए, तो रिश्वत में ली गई रकम में लगे कैमिकल के कारण वे रंग गए। लोकायुक्त जांच कर रहा है। |
सिवनी के जंगल से भटककर जबलपुर पहुंचा जंगली भैंसा, लोगों की लग गई भीड़ Tuesday 09 April 2024 10:06 AM UTC+00 जबलपुर . जिले के लम्हेटाघाट के पास जंगल से निकलकर जंगली भैंसा गांव में पहुंच गया। यहां के जंगल में अभी तक इसकी मौजूदगी नहीं देखी गई है। सूचना लगने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसका रेस्क्यू फिलहाल नहीं किया गया है। उस पर वन विभाग की टीम नजर रख रही है। संभावना है कि वह सिवनी के जंगल से भटककर यहां आया है। नजर रख रही वन विभाग की टीम लम्हेटाघाट के पास दलपतपुर गांव में सुबह करीब 10 बजे खेत में जंगली भैंसा नजर आया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। डीएफओ ऋषि मिश्रा, रेस्क्यू प्रभारी गुलाब सिंह, धनंजय घोष आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जंगली भैंसे को सुरक्षित रास्ता देने का प्रयास किया जा रहा है। जिस रास्ते से वह गांव तक पहुंचा है संभवत: उसी रास्ते से वापस चला जाएगा। जानकारों के मुताबिक सिवनी से लगे जंगल से भटककर जंगली भैंसा जबलपुर पहुंचा है। इस पर आवारा कुत्ते हमला न करे इसे लेकर वन विभाग को टीम नजर रखे हुए है। गांव में मुनादी करा दी गई है। जांच चल रही है। गांव में जंगली भैंसा आया है। हमारी कोशिश है कि वह वापस जंगल में चला जाए। गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है। ऋषि मिश्रा, वन मंडल अधिकारी |
नवरात्रि : भक्तों का मंगल करने शुभ-सर्वार्थ सिद्धि योग में घर पधारीं माता- देखें वीडियो Tuesday 09 April 2024 10:58 AM UTC+00 जबलपुर. चैत्र माह की प्रतिपदा से शुरू हो रहे नव संवत्सर के पहले दिन माता का आगमन हो गया है। सुबह से ही माता के दर्शन पूजन करने भक्तों की लंबी कतारें सिद्ध देवी दरबारों में लगी हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार माता विशेष योगों व मुहूर्त में भक्तों का कल्याण करने पधार रही हैं। गुढ़ी पड़वा के पूजन और हिन्दु नववर्ष की खुशियों के बीच शुभ योगों में माता की आराधना शुरू हो जाएगी, जो कि 17 अप्रेल महानवमीं तिथि तक चलेगी। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक मनाई जाएगी। तिथियों का दोहराव व क्षरण नहीं होगा। सुबह से देर रात तक हो सकेगी घट स्थापना, घरों के दिवाले और सार्वजनिक मंदिरों में बोए जाएंगे जवारे
ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला ने बताया मंगलवार को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय से रात 9.35 बजे तक रहेगी। रेवती नक्षत्र सुबह 7.58 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र का प्रवेश हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा। शुभ एवं सर्वार्थ सिद्धि योग की युति से शुरु होगा माता का नवरात्रि पूजन। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11.08 बजे से रात्रि अंत तक रहेगा। इसी तरह शुभ योग पूरे दिन मान्य होगा। मन्नतों की अखंड जोत, जवारे व कुल देवी देवताओं के दरबारों में घटस्थापना आदि इसी दिन किए जाएंगे।
घट स्थापना मुहूर्त (स्थिर लग्न के आधार पर)
चौघडिय़ा मुहूर्त (शुभ बेला के आधार पर)
पंचमी पर बन रहा विशेष योग शनिवार,पंचमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र इन तीनों का योग कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन की गई देवी आराधना साधक के लिए श्ुाभ फलदायी होता है। माता को मखाने की खीर, मखाने की माला पहनाना तथा मखाना, पान, बताशा, सुपारी भेंट करने से दरिद्रता दूर होती है। महाअष्टमी होगी व्यवसाय के लिए फलदायी मंगलवार 16 अप्रेल को महाअष्टमी तिथि पुष्य नक्षत्र में आएगी। नवरात्रि में मंगलवार और पुष्य नक्षत्र का योग व्यापार वृद्धि, कीमती धातुओं की खरीदी के लिए अतिशुभ माना जाता है। महानवमीं पर जवारा विसर्जन एवं श्रीराम जन्मोत्सव सुबह से देर रात तक मनाया जा सकेगा। |
आइडी तो कहीं अपडेशन नहीं, संकट में छात्र, विवि के काट रहे चक्कर Tuesday 09 April 2024 01:20 PM UTC+00 जबलपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में पढऩे वाले छात्र छात्राओं को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) का लाभ दिया जाना है लेकिन कॉलेजों द्वारा इसे लेकर की लापरवाही बरती जा रही है। कॉलेजों द्वारा नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं के आईडी नंबर को विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों को आगामी होने वाली परीक्षाओं में इसका लाभ प्रदान किया जा सके लेकिन 50 से अधिक कॉलेजों द्वारा इस संबंध में कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इस तरह करेगा काम दरअसल यूजीसी ने हर विवि और कॉलेजों को एकेडमिक बैंक में स्टूडेंट का अकाउंट खोलाना अनिवार्य किया गया है। जिसमें छात्रों का पूरा डेटा को स्टोर कर रखा जाएगा। एबीसी से पंजीकृत शिक्षा संस्थाओं के क्रेडिट को छात्र के अकाउंट्स में जमा किया जाएगा। छात्र को सर्टिफिकेट, डिग्री या डिप्लोमा बैंक में जमा हो रहे क्रेडिट के आधार पर मिलेंगे। अगर कोई छात्र किन्ही कारणों से बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देता है तो उसे संबंधित कोर्स के टाइम पीरियड के हिसाब से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री दी जाएगी जिससे उसका साल प्रभावित नहीं होगा। विवि के चक्कर काट रहे छात्र कॉलेजों की इस गलती के कारण रोजाना बड़ी संख्या में छात्र परेशान होकर विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। जब छात्र परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरते हैं तो उनसे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की आईडी मांगी जा रही है। इसके साथ ही जिन छात्रों की आईडी जनरेट की गई है उसे अपडेट न किए जाने के कारण भी समस्या आ रही है। आईडी न होने के कारण आवेदन प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। जबकि कालेजों को स्वयं पोर्टल पर इसका रजिस्ट्रेशन कराना था। इसके उपरांत ही छात्र-छात्राओ को उनके नाम नंबर के आधार पर आईडी आवंटित की जाती है। |
चेक बाउंस के आरोपी को छह माह का कारावास Tuesday 09 April 2024 01:26 PM UTC+00 जबलपुर। जिला अदालत में न्यायाधीश सीताशरण यादव की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में दोष सिद्ध पाकर ग्राम डोभी, थाना शहपुरा, जिला डिंडौरी निवासी राजेश कुमार गुप्ता को छह माह के कारावास की सजा सुनाई। आदेश में यह भी कहा गया कि प्रतिकर राशि 77 हजार रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित भुगतान की जाए। ऐसा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास होगा। परिवादी जबलपुर निवासी जेसी चौपड़ा, रूपेश रजक की ओर से पक्ष रखा गया। बताया गया कि आराेपी राजेश कुमार गुप्ता ने परिवादियों की एजेंसी को चेक जारी किया था। चेक बाउंस हो गया। अदालत ने दोष सिद्ध पाकर छह माह के कारावास की सजा सुना दी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अर्जित अवकाश से जुड़े एक मामले में महिला कर्मचारी को राहत प्रदान की है। एकलपीठ ने आदेश दिए कि याचिकाकर्ता की 391 दिन की सेवा अवधि को विभाग अवकाश में समाहित करे। यह प्रक्रिया 30 दिन में पूरी करनी होगी। आदेश में स्वयं के व्यय से लिखा था। राज्य प्रशासनिक अधिकरण ने आदेश को निरस्त कर दिया था। याचिकाकर्ता ने पूर्व पद पर ज्वाइनिंग दी तो 82 दिन की अवधि को अर्जित अवकाश माना गया और 28 अक्टूबर 1992 से 21 नवंबर 1993 की अवधि को अवैतनिक माना गया। इसी को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। |
हाईकाेर्ट ने मप्र लोक सेवा आयोग से मांगा जवाब Tuesday 09 April 2024 02:46 PM UTC+00 जबलपुर। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 87:13 फार्मूले के तहत दी गई नियुक्तियों को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। न्यायाधीश संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने मप्र लोक सेवा आयोग से इस संबंध में जवाब मांगा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 अप्रेल को महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने कहा है। दरअसल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के रिजल्ट में विसंगति को लेकर भोपाल निवासी स्मिता पटेल, सागर निवासी सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य की ओर से याचिका दायर की गई है। सभी याचिकाकर्ता आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी 2021 में मेरिटोरियस अभ्यर्थी हैं। याचिकाकर्ताओं के मुख्य परीक्षा में अधिक प्राप्तांक हैं, जिससे इनका चयन मुख्य चयन सूची में किया गया। अधिवक्ता विनायक प्रसाद शाह सहित अन्य की ओर से बताया गया कि साक्षात्कार के समय लोक सेवा आयोग द्वारा अवैधानिक रूप से याचिकाकर्ताओं से अभिवचन पत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया। इससे इनका मेरिट के आधार पर चयनित होने का संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो गया। 87:13 के फॉर्मूले के चलते ये अभ्यर्थी मेरिट में होने के बावजूद दावा नहीं कर पाएंगे। हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक के निर्वाचन को चुनौती पर मांगा जवाब मप्र हाईकाेर्ट के न्यायाधीश विशाल धगट की एकपीठ ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी के निर्वाचिन को चुनौती संबधी याचिका पर जवाब-तलब किया है। एकलपीठ ने सबनानी सहित अन्य को नोटिस जारी किए हैैं। याचिकाकर्ता कांग्रेस की टिकट पर पराजित प्रत्याशी पीसी शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शर्मा, वैभव दुबे व अन्य ने पक्ष रखा। बताया गया कि विधानसभा चुनाव में इवीएम की कार्यप्रणाली कठघरे में थी। याचिकाकर्ता 15 हजार 833 वोटों के अंतर से पराजित हुआ। उनका आरोप है कि निर्वाचन कार्य में संलग्न राज्य मशीनरी के अधिकारियों ने इवीएम मशीनों में छेड़छाड़ की है। मतगणना के दौरान अधिकांश इवीएम मशीनों में बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज इंगित कर रही थी। मतगणना सीसीटीवी में दर्ज हुई। लेकिन फुटेज याचिकाकर्ता को प्रदान नहीं किए गए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |









