>>: महिला लोको पायलट की मौत पर परिजनों ने लगाए स्टेशन मास्टर पर गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शहडोल. महिला लोको पायलट की मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को मृतिका के पिता प्रेमनारायण सनोरिया व बड़ी बहन राखी सनोरिया व भाई सोनू पांचाल के साथ अन्य लोग शहडोल पहुंचे। परिजनों ने मृतिका आरती सनोरिया की मौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतिका की बड़ी बहन राखी सनोरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि काफी समय पहले आरती को चोट लगी थी तो बिरसिंहपुर में पदस्थ सहायक स्टेशन मास्टर ने उसकी मदद की थी। तब से दोनों की जान पहचान हुई और बात शादी तक पहुंच गई थी। परिजनों के बातचीत में पता लगा की उसका का विवाह हो चुका है, लेकिन उसने इसके बारे में आरती को नहीं बताया था। इसके बाद दोनों के बीच में बातचीत बंद हो गई थी। परिजनों के अनुसार, इसी बीच एक दिन स्टेशन मास्टर की पत्नी नेे भी मृतिका को फोन से धमकी दी थी। मृतिका की बहन ने कहा कि स्टेशन मास्टर ने पैसे भी लिए थे, 2.50 लाख की रसीद मिली है। जिसमें बाइक खरीदा है, इसके साथ ही कुछ चेक से भी पैसे लिए है। पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है।
रात साढ़े नौ बजे परिजनों से की थी बात
परिजनों ने बताया कि आरती बहुत ही खुश मिजाज लडक़ी थी। घटना के दिन ड्यूटी से आने के बाद मृतिका ने रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों से बात की थी। परिजनों ने कहा रात करीब ढाई बजे उसके पास युवक का फोन आया था, जिसके बाद ही आत्महत्या की है। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोसी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बिरसिंहपुर से रतलाम हुआ स्थानांतरण
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिरसिंहपुर में कुछ साल पहले सहायक स्टेशन मास्टर के पद युवक तैनात इसी दौरान मृतिका को चोट आने पर उसने मदद की थी, इसके बाद दोनों के बीच बात बंद हो गई थी। युवक का स्थानांतरण रतलाम हो गया है। जहां वह स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है। परिजनों ने जांच के बाद दोषी को सजा मिलनी चाहिए। जिससे किसी और लडक़ी के साथ ऐसा न कर सके। उन्होंंने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतिका का फोन साइबर सेल से जांच कराने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। जांच के बाद ही मामला दर्ज
किया जाएगा।
कई टुकड़ों में मिला सुसाइड नोट
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतिका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जो कई टुकड़ों में फटा हुआ था। सुसाइड नोट में लिखा था की मै मरना नहीं चाहती, मै जीना चाहती थी, इसके अलावा भी उसने अपनी परेशानियों का उल्लेख किया था जो टुकड़ों में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.