>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भोपाल में पिछले 48 घंटे में 7 रेप के मामले, जांच में जुटी पुलिस Saturday 30 July 2022 08:31 AM UTC+00 भोपाल. प्रदेश की राजधानी भोपाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, राजधानी में पिछले 48 घंटे में दुष्कर्म के 7 मामले दर्ज हुए हैं। शहर के अकेले एक थाने कमला नगर में ही पिछले 24 घंटे में तीन रेप के केस दर्ज किए गए हैं। पीड़िताओं में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस विभाग के डायल-100 रेडियो में काम करने वाले एक एएसआई पर भी रेप आरोप लगा है जिसने अपनी जूनियर को ही हवस का शिकार बना डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग के साथ पुलिसवाले की बेरहमी से मारपीट, पहले लातों से मारा फिर रेल पटरी पर…. एक अन्य मामले में घर में काम करने वाली महिला के साथ रेप और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है, वही तीसरे मामले में आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब नाबालिग ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मारपीट करके भाग गया। यह भी पढ़ें- रेल यात्रा टलने पर भी नहीं डूबेंगे रुपए, अगली तारीख में कर सकेंगे यात्रा रेलवे ने बदला नियम आरोपियों की तलाश जारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

