>>: Admission in Kendriya Vidyalaya : 1 अप्रैल से शुरू होंगे एडमिशन, जाने कैसे भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

केंद्रीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सागर शहर के 5 केंद्रीय विद्यालयों में करीब 500 सीटों पर दाखिले होंगे। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से होगी जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगी।

- प्रवेश की पहली सूची 19 अप्रैल को जारी होगी।

- दूसरी सूची 29 अप्रैल को और तीसरी सूची 8 मई को आएगी।

- केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु अब 6 वर्ष कर दी गई है।

- अधिकतम आयु 8 वर्ष है।

- आयु की गणना 31 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी।

- कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है बशर्ते छात्र कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वर्ष में प्रवेश ले रहा हो।

- इसी प्रकार कक्षा 12 में प्रवेश के लिए कोई ऊपरी और निचली आयु सीमा नहीं होगी।

- कक्षा 11 पास करने के बाद छात्र के निरंतर अध्ययन में कोई विराम नहीं हुआ हो।

- केंद्रीय विद्यालय संगठन के अनुसार कक्षा 11 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद शुरू होगा।

ये भी पढ़ें : MPPSC Exam: मेंस 2024 को लेकर आ सकता है नया अपडेट, जरूर पढ़ लें ये खबर

ये भी पढ़ें : Ujjain Mahakal Fire Case : अब महाकाल मंदिर में हर त्योहार पर फॉलो करना होगा अलग प्रोटोकॉल

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.