>>: प्रतिबंध के बाद परिसर में खड़ी हो रही प्राइवेट एंबुलेंस

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसमें से कुछ पर क्रियान्वयन होता तो नजर आ रहा है लेकिन प्राइवेट एंबुलेंस को लेकर दिए निर्देश वर्तमान में हवा हो गए है। प्राइवेट एंबुलेंस को जिला अस्पताल परिसर से बाहर खड़े करने के निर्देशों के बाद भी वाहनों को परिसर में यहां वहां खड़ा किया जा रहा है। एंबुलेंस चालक वाहनों का पार्किंग में खड़े कर रहे है या फिर जिला अस्पताल की नई इमारत के पीछे छुपाकर खड़े कर रहे है। एंबुलेंस चालकों को कोतवाली पुलिस ने भी समझाइश दी थी कि वह नियमों का पालन करें लेकिन नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। मरीजों को ले जाने तत्काल अपनी एंबुलेंस उपलब्ध कराना है लेकिन चालक यहां वहां वाहन खड़े कर रहे है।
- पुलिस कार्रवाई की दी थी चेतावनी
जिला अस्पताल प्रबंधन ने निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्राइवेट एंबुलेंस चालकों को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी के साथ वाहन जब्त करने की बात की गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस चालकों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया गया है जो कि प्राथमिकता से किया जाना था।
- इनका कहना है।
बैठक लेकर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों को अपने वाहन अस्पताल परिसर से बाहर खड़े करने के निर्देश दिए थे। निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है तो ऐसे वाहनों पर कार्रवाई पुलिस करेगी।
उमेश गोल्हानी, टीआई, कोतवाली
- निर्देशों के बाद भी अगर प्राइवेट एंबुलेंस चालक जिला अस्पताल परिसर में अपने वाहन खड़े कर रहे है तो ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में प्रबंधन ने वाहन चालकों को सहयोग करने की अपील की थी जिसके बाद भी वह अव्यवस्था फैला रहे है तो प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
डॉ एमके सोनिया, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.