>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शहडोल. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर के गांधी चौक में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि लंबे समय तक शहडोल मध्यप्रदेश में वह दौर भी देखा है जब सारे इलाके की उपेक्षा होती थी। विकास के नाम पर नगण्य था। उस समय सरकारे बना करती थी वह सरकार समाज को जाति के आधार पर और तुष्टि करण की वोट बैंक की राजनीति को लेकर चुनाव लड़ती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जातिवाद को समाप्त कर समाज को एकसूत्र में बांधकर, समाज में सबसे विकास विकास वाद की राजनीति को प्रारंभ किया है, नईसंस्कृति बनी है। एक दौर कांग्रेस का वह भी देखा है जब महिलाओं की उपेक्षा हुई, आदिवासियों की बारे में, युवाओं की आकांक्षाओं के बारे में किसी ने नहीं सोचा। अब महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों को ताकत, गांव गरीब के विकास में हर तरह का योगदान हुआ है। आदिवासियों के विकास के लिए तीन गुना बजट बढ़ा दिया गया है। इसको भी हमको ध्यान में रखना है। डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बने तीन महीने हुए हैं और किसानों के लिए, गरीबों के लिए, महिलाओं के लिए जो काम किया है उसका भी रिपोर्ट कार्ड रख दिया। किसी कांग्रेसी नेता को 30-30 साल राज करने के बाद रिपोर्ट कार्ड रखते देखा। हमारी संस्कृति यह है कि तीन महीने में रिपोर्ट कार्ड रख दिया, यह है परिवर्तन। हम गांव, गरीब व वंचित, पीडि़त के लिए आए हैं। 2014 के पहले आतंकवाद का साया था, आए दिन घटनाएं घटती थी। बराबर का जवाब दिया गया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन हो रहा है, सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा है। मध्य प्रदेश विकास में कहीं पीछे नहीं रहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसान शहडोल के हैं, कोई बिचौलिया नहीं है, यह बदलता भारत है। बहनों को 3 लाख गैस कनेक्शन, जलजीवन मिशन में 2 लाख 30 हजार घरों में जल पहुंचा है। आयुष्मान भारत योजना गंभीर बीमारी से लडऩे व्यवस्था है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता के पास दो-दो हेलीकाप्टर हैं उसी से आते जाते हैं, 13 महीने सरकार भी चलाई लेकिन आमजन के लिए कुछ भी नहीं किया। हम एयर एंबुलेस सुविधा मुहैया कराकर लोगों की जान बचा रहे हैं।
ये रहे उपस्थित
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, महेन्द्र सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज खोले, उसमें शहडोल भी शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकास की दृष्टि से शहडोल की चिंता 5 और 10 वर्ष में हुई है। आगे भी शहडोल लंबी छलांग लगाकर विकास में और भी तीव्र गति से बढ़ेगा। प्रदेश में नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 मेडिकल कॉलेज दिए गए। इसमें एक शहडोल में भी है इसको याद रखना है। कभी सोचा था शहडोल का टूटा फूटा रेलवे स्टेशन है यह बदलेगा। शहडोल उमरिया, बिजुरी और अनूपपुर चारो रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन में अंतर नहीं होगा, 56 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह है विकास की कहानी इस विकास की कहानी को सुनना है। यहां के युवा पढ़ाई करने, नौकरी करने विदेश जाना चाहते थे लेकिन पासपोर्ट स्टेशन जबलपुर या भोपाल था, शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय की सौगात दी गई है। सबसे बड़ी बात सागर टोला से नागपुर 850 करोड़ रुपए का नेशनल हाईवे बन रहा है।
शहडोल में शुरू होगा आयुर्वेदिक कॉलेज
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहला प्रवास शहडोल की धरती में हुआ। विकास के कार्यों को लेकर कदम बढ़ाए है। कम समय में कोशिश की है जनता की मांग के अनुसार विकास के नए आयाम गढ़ें। शहडोल में मेडिकल कॉलेज तो है आयुर्वेद कॉलेज की भी घोषणा की है। यहां जड़े बूटियों का अकूल भंडार है, इसका लाभ मिलेगा। अब प्रदेश में कोई भी अपनी जमीन खरीदेगा बेचेगा तो उन्हे चक्कर काटना नहीं पड़ेगा, पटवारी नामांतरण कर घर पहुंचाएंगे। आगामी दिनों में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित करने की योजना है। किसानों को कोदो कुटकी के 1000 रुपए प्रति क्विंटल सरकार अलग से बोनस देगी। 125 रुपए का बोनस गेहूं में दे रहे हैं। धान का भी देंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.