>>: Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सभा के दौरान कमलनाथ की जनता से भावुक अपील, कहा- आखिरी दम तक मेरा साथ दीजिए

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने जनता से भावुक अपील की है। परासिया के बीजगोरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ ने कहा एमपी में 20 साल से बीजेपी की सरकार है। ये बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन छिंदावाड़ा की जनता का काम तो मैं ही करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता के काम नहीं रुकेंगे।सबके काम करने की गारंटी मैं लेता हूं।

 

पूर्व सीएम कमलनाथ की भावुक अपील

 


पूर्व सीएम कमलनाथ ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि आप आखिरी दम तक मेरा साथ देना। छिंदवाड़ा की परासिया विधानसभा के बीजागोरा में कमलनाथ ने कहा कि मैंने पिछले 44 साल में छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी कोई कसर नहीं छोडूंगा। कमलनाथ छिंदवाड़ा की परासिया विधानसभा के बीजागोरा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस विधायक हो सकते हैं बीजेपी में शामिल, सोशल मीडिया से हटाया पार्टी का नाम

 

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

 


पहले चरण का मतदान छिंदवाड़ा,मंडला, जबलपुर, सीधी, शहडोल और बालाघाट में 19 अप्रैल को होगा। छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने विवेक साहू बंटी को मैदान में उतारा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.