>>: holi with tigers - जंगल में मंगल, महज 2 सौ रुपए में बाघों के साथ होली मना रहे लोग

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

People celebrating holi with tigers for just 200 rupees in MP - जंगल में मंगल मनाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। होली का पर्व है, बच्चों के स्कूल बंद हो चुके हैं। ऐसे में छुट्टियां का लुत्फ उठाने और होली मनाने के लिए लोग नेशनल पार्क और टाइगर सफारी का रुख कर चुके हैं। बाघ के साथ होली मनाने का लोगों में इतना जोश है कि एमपी के सभी टाइगर रिजर्व में कोर एरिया के लिए बुकिंग फुल हो चुकी हैं।

दरअसल यहां जंगल सफारी के रेट अन्य जगहों की तुलना में बेहद कम हैं। ऐसे में हर कोई घने जंगलों में जंगली जानवरों के बीच होली का लुत्फ उठाना चाहता है। यही कारण है कि एमपी के टाइगर रिजर्व में इस बार होली पर कोर एरिया में घूमने के लिए सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। हालांकि टूरिस्टों को बफर एरिया में घूमने का अभी भी मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें—ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता

एमपी में देशभर में सबसे ज्यादा 6 टाइगर रिजर्व हैं और यहां सबसे ज्यादा बाघ भी हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व Satpura Tiger Reserve में ही करीब 5 दर्जन टाइगर हैं जोकि टूरिस्टों को दिनभर कहीं न कहीं नजर आते रहते हैं। सतपुड़ा की तरह कान्हा, बांधवगढ, संजय, पन्ना और पेंच नेशनल पार्क भी पहले से ही बुक हो चुके हैं।

प्रदेशभर के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। एमपी के अधिकांश टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए लगभग एक सी राशि है।

कोर एरिया में सफारी के लिए 2400 रुपए में वाहन होता है जिसमें एक बार में 6 लोग जा सकते हैं। इस प्रकार एक व्यक्ति को 400 रुपए का ही खर्च बैठता है। बफर एरिया में सफारी और भी सस्ती पड़ती है। इसके लिए महज 12 सौ रुपए में ही वाहन बुक कराए जा सकते हैं। यानि महज 200 रुपए खर्च करके आप बाघों के बीच होली मनाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें—कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.