>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कुत्तों का आतंक: एक दिन में 205 मरीज पहुंचे जेपी अस्पताल, इनमें 40 फीसदी बच्चे Wednesday 27 March 2024 01:05 PM UTC+00 भोपाल. कुत्तों का आतंक गर्मी बढऩे के साथ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जेपी अस्पताल में 205 मरीज कुत्ते के काटने के चलते एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। जिसके चलते लाइन इतनी लंबी थी कि लोग सीढ़ी तक पर खड़े थे। कटारा से आए रङ्क्षवद्र ने बताया कि उनके 8 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। इंजेक्शन लगवाने के लिए डेढ़ घंटे लाइन में लगना पड़ा। अभी दो इंजेक्शन और लगना है। इनमें 40 फीसदी बच्चे थे। हमीदिया में भी 40 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। निगमायुक्त और महापौर से बार बार निवेदन करने के बावजूद इस मामले की जांच नहीं कराई जा रही है। कुत्ते पकडऩे के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए का टेंडर घोटाला हो रहा है। शहर की जनता कुत्तों का शिकार हो रही है। सीएम की नाराजगी के बावजूद एनजीओ को बचाया जा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

