>>: #Corruption सच बताने पर स्टूडेंट्स को डिप्लोमा निरस्त करने की धमकी- जाने पूरा मामला

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जबलपुर. देसी डिप्लोमा कराने प्रशिक्षणार्थियों से फीस के अलावा अतिरिक्त राशि वसूली का मामला पत्रिका में लगातार प्रकाशित होने के बाद कृषि सचिवालय ने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से जानकारी मांगी है। उधर प्रशिक्षणार्थियों को धमकाया जा रहा है कि मामले को तूल दिया और सच उजागर किया तो डिप्लोमा निरस्त हो जाएगा।

 

हैदराबाद से फोन कर बना रहे दबाव

प्रशिक्षणार्थी रोहित जैन ने बताया कि मंगलवार की शाम 4.54 बजे मोबाइल नंबर 9113872417 से मैनेज हैदराबाद से डॉ चैत्रहा रंगनाथ का फोन आया कि अगर आप सभी के बयान से यह साबित होता है कि प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख अधिकारियों ने पैसे लिए हैं तो पूरे कोर्स को निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए छात्र अपना बयान दर्ज करने आत्मा के ऑफिस जाएं। बुधवार को प्रशिक्षणार्थियों ने पहुंचकर अपने बयान दिए और बताया कि फीस के अतिरिक्त उनसे परीक्षा व डिप्लोमा के नाम पर 2-2 हजार रुपये अतिरिक्त लिए गए। कुछ प्रशिक्षणार्थियों ने बयान नहीं दिया।

 

मांगी गई है जानकारी

कृषि विभाग आत्मा जबलपुर के अंतर्गत संचालित देसी डिप्लोमा कोर्स में राज्य कृषि विस्तार प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर केपी अहरवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में राज्य सरकार के कृषि सचिवालय ने जानकारी मांगी है। जिला प्रशासन ने भी जांच के आदेश दिए हैं। जिसके लिए आत्मा जबलपुर के डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर एस के निगम से जांच कर अभिमत मांगा हैं।

 

देसी डिप्लोमा कोर्स के छात्रों ने बुधवार को कार्यालय में उपस्थित होकर अभिमत में कहा कि अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से चार हजार रुपए अतिरिक्त मांगकर भ्रष्टाचार किया है। वहीं छात्रों पर अभिमत पक्ष में देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने के लिए ही जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। वहीं भारतीय किसान संघ ने मामले की जांच सचिव स्तर के अधिकारी की समिति से कराने की मांग की है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख व शिकायतकर्ता राघवेंद्र सिंह पटेल का आरोप है कि प्रशासन की जांच में लीपापोती की जा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.