>>: बाबा बागेश्वर का अफ्रीकन डांस VIDEO : मंच पर जमकर थिरके पंडित धीरेंद्र शास्त्री

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अपने प्रवचनों के साथ साथ बयानों को लेकर हमेशा देशभर में चर्चा का विषय रहने वाले बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। इस बार हो रही चर्चा का विषय उनके द्वारा किया जा रहा डांस है। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने गुजरात से कुछ कलाकार आए थे। यहां उन्होंने पंडित शास्त्री के साथ मंच पर अफ्रीकन शैली में नृत्य किया है। कलाकारों के साथ बाबा को खुशी से झूमता हुआ देख उनके भक्त भी खासा उत्साहित हो रहे हैं। उनके इसी नृत्य वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में इन दिनों बुंदेलखंड महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। इस दौरान गुजरात से आए कलाकारों ने अफ्रीकन शैली में मंच पर ही 'राधे-राधे' गीत की धुन पर नृत्य किया। कलाकारों का नृत्य देख बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी खासा उत्साहित हुए। यहां तक की वो खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर कलाकारों के साथ जमकर नृत्य करने लगे।

 

यह भी पढ़ें- यहां रिहायशी इलाके में घूम रहा है खूंखार बाघ, कुत्ते को मुंह में दबाकर ले गया, देखें Video


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डांस के अंदाज सोशल मीडिया पर भी खासा पसंद किया जा रहा है। आपको ये भी बता दें कि बागेश्वर धाम में चल रहे बुंदेलखंड महाकुंभ में 8 मार्च को 151 निर्धन कन्याओं का विवाह किया जाएगा। जिन्हें बागेश्वर बाबा खुद आशीर्वाद देंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.