>>: Achievement: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छिंदवाड़ा को मिला सम्मान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा. स्वच्छता प्रेरणा सप्ताह के अंतर्गत भोपाल के मोतीलाल नेहरू ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। महापौर विक्रम अहके समेत निगम अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कैबिनेट में अन्य मंत्री तथा राज्य स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नगर पालिक निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के विभिन्न वर्गो में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले को प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के वर्ग में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत 10 निकायों से अधिक वाले जिलों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधियों ने पुरस्कार प्राप्त किया।
इसके उपरांत स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत सिटीजन फीडबैक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों में 1 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर महापौर विक्रम अहके ने सम्मान प्राप्त किया। सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रतियोगिता पुरस्कार में नगर पालिक निगम को सबसे सुंदर वाटरफ्रंट में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी सम्मान एवं पुरस्कारों को पूर्व आयुक्त राहुल सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह चंदेली, उपयंत्री एवं सहायक नोडल अधिकारी अभिनव कुमार तिवारी, पीआईयू पुष्पेंद्र शर्मा, आयुष्मान बेलसरे सहित अन्य ने ग्रहण किया।

सरकारी विभागों में नवनियुक्त 216 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित
मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता प्रेरणा समारोह एवं नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण समारोह का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट मैदान में किया गया। इस समारोह में छिंदवाड़ा जिले को प्रदेश स्तर पर स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार और नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा को सिटी ब्यूटिफिकेशन व स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 2 पुरस्कार एवं पांढुर्णा जिले को एक पुरस्कार सौंसर शहर के लिए प्राप्त हुआ। शहर की स्वच्छता में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले कर्मचारी अमन मालवी, जय परोधे एवं अवधेश करोसिया और स्वच्छता दूतों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले में विभिन्न विभागों में पदस्थ 216 से अधिक अभ्यर्थियों में राजस्व विभाग के अंतर्गत 119 पटवारी, कृषि विभाग के अंतर्गत 34 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय के अधीन 39 एएनएम व 8 फार्मासिस्ट ग्रेड 2, पशुपालन विभाग के अंतर्गत 15 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के अंतर्गत एक सहायक अग्निशमन अधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिक निगम आयुक्त केसीबोपचे, जिला आपदा प्रबंधन समिति सदस्य विवेक साहू, नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, विजय झांझरी आदि उपस्थित हुए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.