>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस में भड़की आग, पल भर में जलकर ख़ाक - देखें वीडियो Saturday 03 February 2024 06:12 AM UTC+00 जबलपुर। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से दो एम्बुेंलस जल गईं। सूचना पर दमकल अमले ने आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रभारी डॉ. नितिन श्रीनिवासन ने बताया कि अस्पताल परिसर में पांच कंडम एम्बुलेंस कई साल से खड़ी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर माढ़ोताल परिसर में खड़ी दो एंबुलेंसों में आग लगने से हड़कम मच गया। दोनों एंबुलेंस खराब हालत में लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखी थी । इस घटना से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने एंबुलेंसों में लगी आग पर काबू पाया और आग को बुझाया।
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि आग अचानक लगी हालांकि इस अग्नि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर माढ़ोताल में खराब हालत में खड़ी दो एंबुलेंसों में देर शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटों से अस्पताल और आसपास की क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को पूरी तरह बुझाया।
स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ और चिकित्सकों ने बताया कि एंबुलेंस काफी लंबे समय से खराब हालत में खड़ी हुई थी। शाम को अचानक एंबुलेंसों में आग लग गई।स्टाफ ने शंका जाहिर की है कि एंबुलेंस में आग लगाई गई है, हालांकि इस संबंध में उन्हें भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि आग से दो एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हुई है, इसके अलावा किसी तरह का नुकसान इस अग्नि हादसे में नहीं हुआ है।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

