>>: राजधानी की सौम्या तिवारी को मिला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवार्ड

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भोपाल. राजधानी की क्रिकेटर सौम्या तिवारी ने बालिका दिवस पर शहरवासियों को गर्व के पलों का अहसास कराया। सौम्या ने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड हासिल किया है। सौम्या जूनियर घरेलू क्रिकेट टीम की सदस्य रहीं हैं। जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका में हुए वुमेंस अंडर-19 ञ्ज20 क्रिकेट वल्र्ड कप का फाइनल खेल चुकी हैं।
सौम्या तिवारी ने छह साल पहले लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। तब उनके साथ कोई लड़की नहीं थी। वे एक आक्रामक ऑलराउंडर हैं। छठीं क्लास में उन्होंने कोच सुरेश चेनानी के नेतृत्व में अरेरा क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। लड़कों के साथ अभ्यास करते हुए उन्होंने बहुत सीखा। उनका कहना है कि भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर खुशबू खान ने भी पुरुषों के साथ ही प्रशिक्षण लिया था।
10 मैच में एक सेंचुरी, 4 फिफ्टी और 19 विकेट चटकाए
सौम्या 2022 में एनसीए द्वारा आयोजित टूनार्मेंट में राजकोट एनसीए की कप्तान थीं। तब पूरे टूर्नामेंट के 10 में से 9 मैच में एक सेंचुरी, 4 हाफ सेंचुरी के साथ कुल 425 रन बनाए थे। 19 विकेट भी लिए। इसी साल घरेलू श्रृंखला में मध्यप्रदेश की ओर से वूमेन-19 की कप्तानी करते हुए टीम को विजयी बनाने में बैटिंग और बॉलिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर घरेलू टूनार्मेंट में सौम्या को स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को सत्र 2017-18 के लिए भी सम्मानित किया गया था।
शानदार खेल से जीता वर्ड कप
दक्षिण अफ्रीका में 29 जनवरी की रात में ढ्ढष्टष्ट विमेंस अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। मैच में सौम्या ने विनिंग पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए।
कपड़े धोने की मोगरी से खेलना सीखा
सौम्या रचना नगर निवासी सरकारी कर्मचारी मनीष तिवारी की छोटी बेटी हैं। उन्हें 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने का शौक चढ़ा। घर में रखी कपड़े धोने की मोगरी और प्लास्टिक के बैट से क्रिकेट खेलना शुरू किया। शौक को परवान चढ़ाने के लिए पिता मनीष और मां भारती तिवारी ने अरेरा क्रिकेट अकादमी में भर्ती कराया।
विराट कोहली की फैन
सौम्या पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। सौम्या, विराट की तरह ही 18 नंबर की जर्सी पहनती हैं और जब वह मैच में परेशानी में होती हैं तो विराट कोहली को ही याद करती है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.