>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
हरदा की घटना के बाद जिम्मेदारों ने ली सुध, कई ठिकानों में दी दबिश, घनी आबादी के बीच मिला पटाखों का भंडार Wednesday 07 February 2024 06:57 AM UTC+00 शहडोल. शहर के बीचोबीच रहवासी क्षेत्र में व्यापारियों ने पटाखों का भंडारण कर रखा था लेकिन अधिकारियों को भनक नहीं थी। मंगलवार को हरदा में घटना के बाद प्रशासन व पुलिस महकमा हरकत में आया और घनी आबादी के बीच से बड़ी मात्रा में पटाखों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कई चौकाने वाली बात सामने आई। शहर के पुराना गांधी चौक के आगे एक व्यापारी ने संकरी गली में पटाखा गोदाम बना रखा था, जहां फायर बिग्रेड तो बाइक तक नहीं निकल पा रही थी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के पुराना गांधी चौक स्थित दो पटाखा व्यापारियों के गोदामों में छापामार कार्रवाई करते हुए पटाखा जब्त किया है। इसी तरह पुरानी बस्ती व इतवारी मोहल्ला में भी दबिश देकर पटाखा जब्त किया है। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस धारकों की दुकान पर पहुंचकर पुलिस ने पटाखों से संबंधित कागजात, पटाखों की भंडारित मात्रा, अग्निशामक यंत्र, रेत,पानी की बाल्टी की जांच की। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले पटाखों की भी जांच की। इस दौरान कई जगहों में कार्रवाई हुई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 11 स्थानों में जांच कर कार्रवाई की गई। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

