>>: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, यहां चंदन से अंकित होगा 'राम' मनाई जाएगी दीवाली

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी खुशी का माहौल है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने भी 22 जनवरी को अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने शहर के मंदिरों- घरों में उत्सव मनाने की अपील की है। इसे लेकर सामाजिक संगठनों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए कई संगठनों की ओर से शहर के मंदिरों में रंगोली सजाकर दीप जलाएं जाएंगे, आतिशबाजी की जाएगी और लोगों को दीपक का वितरण भी किया जाएगा।

 

अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद की ओर से 22 जनवरी के लिए भोपाल सहित प्रदेश भर में अपने गांव, मोहल्ले, कॉलोनी के मंदिर में भजन कीर्तन करने, एलईडी स्क्रीन लगाने और दीप जलाने के लिए आव्हान किया है। इसमें महापरिषद के सदस्यों द्वारा भूमिका निभाई जाएगी। महापरिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र शंकरसिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके लिए सभी लोगों से अपील की गई है। इस दौरान श्रीराम जय राम, जय जय राम विजय मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप, भजन आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसके लिए महापरिषद की ओर से भोपाल के दो मंदिरों और प्रदेश के 30 मंदिरों में स्क्रीन लगाई जाएगी और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

ayodhya_dham_ram_mandir.jpg

सेवा संकल्प युवा संगठन के युवाओं की ओर से शहर में लोगों को घर-घर जाकर चंदन से राम नाम लिखे दीपकों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान 22 जनवरी को घरों में दीप जलाने का अनुरोध किया जाएगा। संगठन के प्रकाश मालवीय ने बताया कि इसके लिए एक हजार दीपकों पर राम नाम लिखा जाएगा और अगले सप्ताह से वितरण शुरू करेंगे इसी प्रकार युवाओं की ओर से 18 जनवरी को भवानी मंदिर सोमवारा पर 5 हजार दीपक भी जलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : ट्रक का टायर फटने से भीषण हादसा, मौके पर महिलाओं की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें : नए मंत्रियों को विभाग तो मिले, लेकिन खर्च करने नहीं मिली अनुमति

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.